मावली। मावली विधानसभा क्षेत्र में किसानों की खाद की समय पर उपलब्धता और अतिवृष्टि से खराब हुई फसल के मुआवजे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को उपखंड अधिकारी मावली, रमेश कुमार सीरवी को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर मावली के विधायक पुष्कर लाल डांगी की अगुवाई में भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मावली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार गोखरू ने बताया कि फसल के मुख्य दिनों में किसानों को यूरिया खाद समय पर नहीं मिल पा रही है। कई स्थानों पर खाद की आपूर्ति बहुत कम मात्रा में हो रही है, जिसके कारण किसान भाई व बहन सुबह 5 बजे से ठंडी सर्दी में भूखे-प्यासे लाइन में खड़े रहते हैं। कई किसानों को खाद नहीं मिलने से निराश होकर घर लौटना पड़ रहा है।

खेमली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र सिंह राणावत ने अतिवृष्टि के कारण पकी हुई फसल खराब होने का जिक्र करते हुए कहा कि प्रभावित किसानों को अब तक मुआवजा नहीं मिला है। मावली विधायक पुष्कर लाल डांगी ने चेतावनी दी कि यदि भाजपा सरकार आगामी 2-3 दिनों में किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं करती है तो भारी संख्या में किसानों के साथ उपखंड मुख्यालय का घेराव कर उग्र आंदोलन किया जाएगा।

ज्ञापन सौंपने के इस मौके पर मावली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार गोखरू, खेमली ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र सिंह राणावत, देहात जिला उपाध्यक्ष अशोक वैष्णव, जिला महामंत्री श्याम लाल आमेटा, मंडल कांग्रेस अध्यक्ष देवकिशन लोहार सहित दर्जनों वरिष्ठ नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अन्य प्रमुख कार्यकर्ताओं में महेश त्रिपाठी, धर्मेश चपलोत, नानालाल नागदा, प्रभु लाल जाट, रूपलाल डांगी, राधाकृष्ण शर्मा, सत्यनारायण अग्रवाल और युवा नेता शामिल थे।

इस घटना ने किसानों की मौजूदा परेशानियों और खाद एवं मुआवजे की अनिवार्यता पर राजनीतिक दबाव को उजागर किया है। ज्ञापन सौंपने की यह पहल किसानों के हक़ की आवाज को मजबूती देने के साथ प्रशासन पर जवाबदेही बढ़ाने का प्रयास मानी जा रही है।

Bhupesh Prajapat (Udaipur)

Bhupesh Prajapat (Udaipur)

नाम: भूपेश प्रजापत

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: मावली (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति और क्राइम (अपराध)

परिचय 

भूपेश प्रजापत मावली क्षेत्र के ग्राउंड रिपोर्टर हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय राजनीति और आपराधिक मामलों की रिपोर्टिंग करते हैं। इसके साथ ही वह क्षेत्र की जन समस्याओं, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रशासनिक स्तर पर भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों व उनकी जांच पर नियमित रूप से समाचार कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

भूपेश प्रजापत शैक्षणिक रूप से स्नातक (Graduate) हैं।

Next Story