मावली में बढ़ती महंगाई और रसोई गैस के दामों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार मावली व खेमली ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने मावली विधायक पुष्कर लाल डांगी के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया।

आमजन तथा विशेष रूप से महिलाओं की रसोई के बजट पर पड़ रही महंगाई की मार के विरोध में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता राजीव गांधी कांग्रेस कार्यालय मावली में एकत्रित हुए। इसके बाद सभी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला लेकर नारेबाजी करते हुए मावली मुख्य चौराहे पर पहुंचे, जहां विरोध प्रदर्शन के बीच पुतला दहन किया गया।

इस विरोध प्रदर्शन के दौरान मावली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार गोखरू, खेमली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र सिंह राणावत, देहात जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष अशोक वैष्णव, मंडल कांग्रेस अध्यक्ष शंकर लाल गायरी, देवकिशन लोहार, रूपलाल डांगी, धर्मेश चपलोत, नानालाल नागदा, मनोहर गुर्जर, देहात जिला युवा अध्यक्ष रौनक गर्ग, देहात जिला युवा कार्यकारी अध्यक्ष रवि खटीक, मावली नगर कांग्रेस अध्यक्ष राधाकृष्ण शर्मा, फतहनगर सनवाड़ नगर कांग्रेस अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल, धूणी माता सरपंच नरेश मेघवाल, ब्लॉक प्रवक्ता बंशीदास वैरागी, महेश पालीवाल लोपड़ा, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ अध्यक्ष कालू मेघवाल, गणेश लाल जाट, अल्ताफ खान, राजेश त्रिपाठी, बोथलाल जाट, गिरिराज जोशी, देवीलाल विजयवर्गीय, लालूराम मेघवाल, नारायण पालीवाल, मांगीलाल टेलर, रज्जाक मोहम्मद, हीरालाल खटीक, मुंशी मोहम्मद, शंकर दास वैष्णव, प्रकाश मीणा, कैलाश प्रजापत, भैरूलाल जाट, उदयलाल गायरी, इकराम मोहम्मद, लोगर लाल डांगी, मीठालाल कोठारी, समसुद्दीन मंसूरी, नारायण चौधरी, मोहन डांगी, रवि पालीवाल, देवेंद्र चौधरी, इकबाल हुसैन सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई और रसोई गैस के दामों में लगातार हो रही वृद्धि को आमजन के लिए गंभीर समस्या बताते हुए विरोध दर्ज कराया। मावली के मुख्य चौराहे पर हुए इस विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन ने क्षेत्र में बढ़ती महंगाई के मुद्दे को लेकर राजनीतिक माहौल को एक बार फिर गरमा दिया।

Ruturaj Ravan

Ruturaj Ravan

यह प्रातःकाल मल्टीमीडिया में वेबसाइट मैनेजर और सोशल मीडिया एक्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत हैं, और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता व डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इससे पूर्व उन्होंने दैनिक प्रहार में वेबसाइट प्रबंधन और सोशल मीडिया के लिए रचनात्मक कंटेंट निर्माण और रणनीतियों में अनुभव अर्जित किया। इन्होंने कोल्हापुर के छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय से स्नातक और हैदराबाद के सत्या इंस्टीट्यूट से उच्च शिक्षा पूरी की। इन्हें SEO मैनेजमेंट, सोशल मीडिया और उससे संबंधित रणनीतियाँ तैयार करने में व्यापक अनुभव है।

Next Story