मावली तहसील के एकमात्र पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय मावली में एनसीसी यूनिट 2 राज आर एंड वी रेजीमेंट एनसीसी, नवानिया के कमांडिंग आफिसर कर्नल प्रकाश कुमार एन ने विद्यालय में संचालित एनसीसी बटालियन का निरीक्षण किया।

भव्य स्वागत एवं सत्कार

सर्वप्रथम विद्यालय के अधिकारियों द्वारा कमान अधिकारी का अभिनंदन किया गया:

  • वरिष्ठ शिक्षक श्री मोहन जांगिड़
  • एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर विजय लाल बैरवा
  • राजेश शर्मा
  • डॉ. दशरथ कुमार

इन सभी ने कमान अधिकारी का उपरणा एवं गुलदस्ता भेंट कर स्वागत सत्कार किया।

कैडेट्स से वार्तालाप एवं गतिविधियों की समीक्षा

तत्पश्चात कमान अधिकारी द्वारा एनसीसी कैडेट से वार्तालाप किया गया जिसमें उन्होंने विद्यालय में संचालित विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त की:

  • परेड, फायरिंग और ड्रिल प्रैक्टिस।
  • आगामी ए प्रमाण पत्र परीक्षा।

इसके बाद, एनसीसी के ऑडिट के रूप में विभिन्न गतिविधियों के लिखित दस्तावेजो का निरीक्षण भी किया गया।

विशेष सम्मान एवं छायाचित्र भेंट

कार्यक्रम के अंत में एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित हुआ:

"कमान अधिकारी को छात्र दक्षित मेघवाल द्वारा बनाया गया कमान अधिकारी का छायाचित्र भेंट कर सम्मानित किया गया।"

रक्षा सेवाओं के लिए मार्गदर्शन और प्रोत्साहन

अधिकारी ने विद्यालय के समस्त स्टाफ को एवं एनसीसी को समुचित तरीके से संचालित करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद दिया। उन्होंने विशेष संदेश देते हुए कहा:

"बच्चों को रक्षा सेवाओं में कैरियर बनाने के लिए प्रोत्साहन देने के लिए कहा गया ताकि वे एनडीए सीडीएस परीक्षाओं में अपना कैरियर बना सके और सेना में एक अच्छे अधिकारी बन सके।"

अधिकारी ने विद्यालय के समस्त स्टाफ और एनसीसी संचालन की सराहना करते हुए बच्चों को सेना में उज्ज्वल भविष्य बनाने हेतु प्रेरित किया।

Bhupesh Prajapat (Udaipur)

Bhupesh Prajapat (Udaipur)

नाम: भूपेश प्रजापत

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: मावली (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति और क्राइम (अपराध)

परिचय 

भूपेश प्रजापत मावली क्षेत्र के ग्राउंड रिपोर्टर हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय राजनीति और आपराधिक मामलों की रिपोर्टिंग करते हैं। इसके साथ ही वह क्षेत्र की जन समस्याओं, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रशासनिक स्तर पर भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों व उनकी जांच पर नियमित रूप से समाचार कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

भूपेश प्रजापत शैक्षणिक रूप से स्नातक (Graduate) हैं।

Next Story