उपखण्ड कार्यालय का अवलोकन और समीक्षा

जिला कलेक्टर नमित मेहता ने उपखण्ड कार्यालय बड़गांव पहुंचकर विभिन्न शाखाओं का अवलोकन किया तथा कार्यालयीन कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर मेहता ने अधिकारियों को आमजन से जुड़े कार्यों में पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि "आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।"

सड़क मरम्मत कार्यों की गुणवत्ता का जायजा

इसके बाद कलेक्टर ने बड़गांव उपखण्ड क्षेत्र के ईसवाल गांव का दौरा कर एसडीआरएफ मद के तहत क्षतिग्रस्त हुई सड़कों के मरम्मत कार्यों का मौके पर निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य की गुणवत्ता का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। दौरे के क्रम में कलेक्टर गोगुन्दा भी पहुंचे, जहां उन्होंने सड़क मरम्मत कार्यों की प्रगति का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों से कार्य की स्थिति की जानकारी ली और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।

प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति

इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर दीपेंद्र सिंह, एसडीएम बड़गांव लतीका पालीवाल, एसडीएम गोगुन्दा शुभम भैसारे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story