मावली, 16 दिसम्बर 2025 – राजस्थान सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मावली ब्लॉक कार्यालय समग्र शिक्षा परिसर में एक विशेष श्रमदान एवं स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। "नव उत्थान, बढ़ता राजस्थान, हमारा राजस्थान" थीम के अंतर्गत यह कार्यक्रम राज्य सरकार की विभिन्न शिक्षा एवं सामाजिक कल्याण योजनाओं की उपलब्धियों को रेखांकित करने का अवसर भी बना।

मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुख लाल गुर्जर ने इस अवसर पर शिक्षा विभाग द्वारा हाल ही में लागू की गई विभिन्न गतिविधियों और योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि स्कूल विद्यार्थियों को टेबलेट और लेपटॉप वितरण, छात्राओं को स्कूटी, स्कूली विद्यार्थियों को साइकिल, बाल वाटिकाओं का विकास, पीएम श्री विद्यालयों में डिजिटल लाइब्रेरी, ओ-लैब, स्मार्ट क्लास, विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म व बैग हेतु डीबीटी, नि:शुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण, महापुरुषों की जीवनी एवं शिक्षा प्रेरक कहानियों की पुस्तकें, खेल किट सामग्री वितरण, समग्र शिक्षा ग्रांट, ट्रांसपोर्ट वाउचर योजना, पालनहार, आपकी बेटी योजना, व्यावसायिक शिक्षा, मिशन स्टार्ट योजना, इंसपायर्ड एवार्ड, यू डाईस, उपचारात्मक शिक्षण शिविर, शिक्षक प्रशिक्षण, सामुदायिक गतिशीलता और वॉलंटियर्स प्रशिक्षण जैसी अनेक पहलों का लाभ प्रदेशभर के विद्यार्थियों एवं समुदायों तक पहुँचाया गया है।

कार्यक्रम के दौरान कार्यालय में उपस्थित स्टाफ ने सक्रिय रूप से श्रमदान किया और ब्लॉक परिसर में स्वच्छता अभियान 2.0 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुख लाल गुर्जर के साथ लेखाधिकारी प्रथम आशीष कुमावत, सतीश कुमार झा, संदर्भ व्यक्ति सोहन लाल बुनकर, चुन्नी लाल अहीर, व्याख्याता जगदीश प्रसाद, शिक्षक शांति लाल मीणा, शंकर लाल जाट, कमलेश त्रिवेदी, सुनील महावर, दिपक सैन, प्रहलाद पुरी गोस्वामी, रमेश बड़ा गुर्जर, सरसी बाई, हिरा लाल डांगी सहित समग्र शिक्षा मावली के अन्य सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

यह कार्यक्रम न केवल सरकारी योजनाओं की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने का माध्यम बना, बल्कि कर्मचारियों और स्थानीय समुदाय के बीच स्वच्छता और सामुदायिक जिम्मेदारी के संदेश को भी मजबूती प्रदान किया। इस पहल के माध्यम से यह स्पष्ट हुआ कि सरकार की दो वर्षीय उपलब्धियाँ शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में ठोस और स्थायी प्रभाव छोड़ रही हैं।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story