मावली: सेवानिवृत्त कार्मिक चुन्नी लाल अहीर का भव्य स्वागत और अभिनंदन
28 वर्ष की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए अहीर का संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा उदयपुर एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने पारंपरिक मेवाड़ी अंदाज में सम्मान किया।

मावली, 28 फरवरी 2026, शनिवार। समग्र शिक्षा मावली में पिछले दस वर्षों से निरंतर अपनी सेवाएं दे रहे चुन्नी लाल अहीर शनिवार को अपनी 28 वर्षीय राजकीय सेवा से ससम्मान सेवानिवृत्त हुए, जिन्हें ब्लॉक कार्यालय से भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर आयोजित गरिमामयी समारोह में संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा उदयपुर प्रमोद कुमार सुथार, मांगी लाल मेनारिया, आसावरा प्रधानाचार्य दिनेश चंद्र विश्वकर्मा, एकलिंगपुरा प्रधानाचार्य डॉ. हेमंत मेनारिया, प्रधानाचार्य भान सिंह राव, सीबीईओ मावली सुख लाल गुर्जर, सेवानिवृत्त शिक्षा अधिकारी घनश्याम पुजारी, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक मुख्यालय उदयपुर के संस्थापन अधिकारी करण सिंह राव, उप प्रधानाचार्य राम लाल अहीर, मांगथला उप प्रधानाचार्य वंदना शर्मा, सहायक जनरल मैनेजर अनिल शर्मा, समग्र शिक्षा के संदर्भ व्यक्ति रहे राकेश पंडिया व मुकेश आमेटा, रामकेश कोली एवं लेखाधिकारी प्रथम आशीष कुमावत उपस्थित रहे।
तिलक और मेवाड़ी पाघ से हुआ पारंपरिक स्वागत
अतिथियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले अहीर का तिलक लगाकर, उपरणा ओढ़ाकर, शाल ओढ़ाकर तथा मेवाड़ी पाघ पहनाकर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कार्यालय स्टाफ द्वारा पधारे हुए सभी अतिथियों का भी गर्मजोशी से स्वागत सत्कार किया गया। पूरे कार्यक्रम का कुशल संचालन संदर्भ व्यक्ति पंकज जोशी द्वारा संपन्न किया गया।
सामाजिक समरसता का अनूठा उदाहरण
विदाई समारोह के उपरांत कार्यालय स्टाफ द्वारा अतिथियों, शिक्षकों, सेवानिवृत्त होने वाले अहीर के परिवारजनों एवं उपस्थित सभी संभागियों के लिए एक साथ स्नेह भोज का आयोजन किया गया, जिसने समाज में सामाजिक समरसता का एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। अहीर ने अपने सेवा काल के दौरान भीलूड़ा (सागवाड़ा) जिला डूंगरपुर, देलवाडा, करोली, नाथद्वारा, कोठारिया, सालोर ब्लॉक-खमनोर जिला राजसमंद एवं अंत में मावली (उदयपुर) में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान कीं।
उत्कृष्ट कार्यशैली के लिए हुए सम्मानित
चुन्नी लाल अहीर को उनकी कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दो बार उपखंड अधिकारी नाथद्वारा एवं एक बार मावली उपखंड अधिकारी द्वारा उपखंड स्तर पर सम्मानित किया जा चुका है। आयोजन की समस्त व्यवस्थाओं में शांति लाल मीणा, विनोद पुरी गोस्वामी, कमलेश त्रिवेदी, शंकर लाल जाट, रमेश बड़ा गुर्जर, सरसी बाई, महेंद्र सिंह, दीपक सैन, शंकर लाल, जगदीश सिंह, जगदीश प्रसाद सिंघल, छोटे लाल मीणा, सुनील महावर, कैलाश प्रजापत, भगवत प्रसाद बुनकर, रीना पोखरना, सतीश कुमार झा, पंकज चौधरी, राधेश्याम, प्रहलाद पुरी गोस्वामी एवं गौरव त्रिवेदी सहित सभी कर्मचारियों का सराहनीय एवं उत्कृष्ट सहयोग रहा।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
