ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा, शिक्षा व सड़क विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता, सांसद गरासिया का ऐलान
नयागांव में जैन समाज के अभिनंदन समारोह में सांसद चुन्नीलाल गरासिया ने ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा, शिक्षा और सड़क विकास को प्राथमिकता देने की बात कही। बाद में सीएचसी का निरीक्षण कर अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई।

तस्वीर में राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया नयागांव में एक कार्यक्रम के दौरान मंच पर माइक से संबोधन देते हुए नजर आ रहे हैं, और उनके साथ मंच पर अन्य गणमान्य व्यक्ति बैठे हैं।
खेरवाड़ा। राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया ने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा, शिक्षा एवं सड़कों के विकास कार्यों को सर्वाधिक प्राथमिकता दे रही हैं। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों में सर्वाधिक बजट खर्च किया जा रहा है। गरासिया मंगलवार को नयागांव उपखंड मुख्यालय पर जैन समाज की ओर से आयोजित अपने तथा नयागांव क्षेत्र के निवासी चिकित्सक डॉक्टर कमलेश अहारी के अभिनंदन समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।
सांसद गरासिया ने कहा कि नयागांव जैन समाज के भामाशाह और हैदराबाद प्रवासी उद्योगपति बीटी शाह ने क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभाई है। उनके द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए अनेक कार्य किए गए हैं। उन्होंने क्षेत्र के विकास में बीटी शाह के योगदान के लिए आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि राज्य और केंद्र सरकार नयागांव क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आने देंगी।
समारोह की अध्यक्षता क्षेत्र के पूर्व विधायक नानालाल अहारी ने की। विशिष्ट अतिथियों में समाजसेवी पारस जैन, पूर्व प्रधान अमृतलाल डामोर, भाजपा देहात जिला मंत्री अमित कलाल, दशा हुमड समाज खड़क क्षेत्र के अध्यक्ष नरेंद्र पंचोली एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष दुर्गा भगोरा शामिल रहे।
इस दौरान सांसद गरासिया ने नयागांव स्थित वर्धमान पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक-अभिभावक परिषद के सम्मेलन को भी संबोधित किया। उन्होंने विद्यालय के विकास में हर संभव सहयोग प्रदान करने की घोषणा की।
समारोह में दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष गुणवंत जैन, वर्धमान पब्लिक स्कूल के प्रबंध निदेशक कन्हैयालाल जैन, व्यवस्थापक कमलेश जैन, प्रधानाचार्य भोगीलाल रावल, जैन समाज के वरिष्ठ सदस्य जयंतीलाल सराफ, अरविंद जैन, कुलदीप जैन, कांतिलाल शाह, लोकेश शाह, खुशबू जैन, महिला मंच की सदस्य, जैन समाज के सदस्य एवं वर्धमान पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
समारोह के बाद सांसद गरासिया और पूर्व विधायक नानालाल अहारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नयागांव पहुंचे और चिकित्सालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय में व्याप्त अव्यवस्थाओं पर सांसद गरासिया ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने चिकित्सा विभाग के उच्च अधिकारियों से दूरभाष पर चिकित्सालय की स्थिति की जानकारी ली और व्यवस्था में तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए। ग्रामीण क्षेत्र में चिकित्सा सुविधाओं की स्थिति को लेकर निरीक्षण के दौरान दिए गए ये निर्देश कार्यक्रम के बाद की प्रमुख प्रशासनिक कार्रवाई रही।

Dharnendra Jain( Kherwara)
नाम: धरणेन्द्र जैन
वर्तमान पद: सीनियर रिपोर्टर (प्रातः काल दैनिक, खेरवाड़ा विधानसभा)
कार्यक्षेत्र: खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र (खेरवाड़ा, ऋषभदेव, और नयागांव उपखंड क्षेत्र, जिला उदयपुर, राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन सहित सभी क्षेत्रों की खबरें
अनुभव: 30 वर्ष से अधिक
परिचय
धरणेन्द्र जैन उदयपुर जिले के खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल दैनिक' में सीनियर रिपोर्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह मुख्य रूप से खेरवाड़ा, ऋषभदेव और नयागांव उपखंड क्षेत्र को कवर करते हैं। धरणेन्द्र जैन राजनीति, क्राइम, स्थानीय प्रशासन सहित क्षेत्र के सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
धरणेन्द्र जैन को पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन दशकों (30 वर्ष) से अधिक का व्यापक और लंबा अनुभव है:
- वह साल 1995 से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर कार्यरत हैं।
- उन्होंने वर्ष 1998 से 2018 तक लगातार 20 वर्षों तक 'दैनिक भास्कर' में खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए सीनियर रिपोर्टिंग की है।
- वर्ष 2018 से वह लगातार 'प्रातः काल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र की कमान संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
