कस्बे के संयुक्त व्यापार महासंघ की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण एवं दायित्व ग्रहण समारोह 5 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं और समारोह को लेकर व्यापारिक एवं सामाजिक क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।

संयुक्त व्यापार महासंघ के अध्यक्ष अमित कलाल एवं महामंत्री नरेंद्र पंचोली ने संयुक्त रूप से बताया कि समारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी. जोशी होंगे, जबकि अध्यक्षता उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत करेंगे। समारोह में उप जिला प्रमुख पुष्कर तेली एवं पूर्व विधायक नानालाल अहारी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

समारोह के दौरान संयुक्त व्यापार महासंघ की नवगठित कार्यकारिणी को विधिवत शपथ दिलाई जाएगी तथा पद एवं गोपनीयता की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। कार्यक्रम के माध्यम से महासंघ की नई कार्यकारिणी औपचारिक रूप से अपने दायित्वों का निर्वहन प्रारंभ करेगी।

महासंघ के पदाधिकारियों ने व्यापारियों, सामाजिक संगठनों एवं आमजन से समारोह में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया। यह आयोजन व्यापारिक संगठन की नई कार्यकारिणी के औपचारिक दायित्व ग्रहण के साथ संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा देने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।

उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।

वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।

Next Story