चित्तौड़ा में 70वीं जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, 77 टीमें ले रहीं भाग
चित्तौड़ा में 23 सितंबर 2026 से 70वीं जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता शुरू हुई। 17 वर्ष की 48 और 19 वर्ष की 29 टीमें भाग ले रही हैं। खिलाड़ियों के आवास और भोजन की व्यवस्था ग्रामीणों के सहयोग से की जा रही है।

तस्वीर में चित्तौड़ा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान पर आयोजित जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों की भीड़ नजर आ रही है।
चित्तौड़ा। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चित्तौड़ा में 23 सितंबर 2026 से चार दिवसीय 70वीं जिला स्तरीय 17 एवं 19 वर्षीय बालक आयु वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में 17 वर्ष आयु वर्ग की 48 टीमें और 19 वर्ष आयु वर्ग की 29 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता के शुभारंभ के साथ विद्यालय परिसर में खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल बना हुआ है।
प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व विधायक नानालाल जी अहारी के मुख्य आतिथ्य में हुआ। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शंकरलाल जी खराड़ी, जिला जनजाति मोर्चा अध्यक्ष, अमृतलाल जी डामोर, पूर्व प्रधान खेरवाड़ा, दुर्गा जी भागोरा, मंडल अध्यक्ष नयागांव, लिम्बाराम जी गरासिया, प्रशासक चित्तोड़ा, अनिल जी गरासिया, धूलेश्वर जी वसोहर, दौलतराम जी मीणा एवं शांतिलाल जी डामोर, पूर्व सरपंच सकलाल उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत एवं उद्बोधन मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्रीमती जयमाला खराड़ी, एसीबीईओ कल्पेश जी मीणा एवं कार्यवाहक प्रधानाचार्य मगनलाल दरंगा तथा विद्यालय परिवार एवं समस्त ग्रामवासियों द्वारा किया गया।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों एवं दलों के लिए आवास और भोजन की समुचित व्यवस्था प्रशासक श्री लिम्बाराम जी गरासिया एवं अनिल जी गरासिया के नेतृत्व में ग्रामवासियों के सहयोग से की जा रही है। खिलाड़ियों के लिए ग्रामीणों द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं की सराहना की गई।
कार्यक्रम में श्री जयकृष्ण रावल, ईश्वर जी फ़नात, प्रेम नारायण जी गामोट, संजय अहारी, विनोद मीणा, मनीष गरासिया, बलदेव दरंगा एवं हेमंत जैन, अजय कलाल सहित शिक्षा विभाग एवं क्षेत्र के गणमान्यजन उपस्थित रहे। वहीं श्री मुकेश गामोट, ललित जी रावल, साकरचंद जी लबाना, कनवर सिंह, बच्चूलाल जी खराड़ी, खेमराज जी प्रजापत, दौलत जी मीणा, हेमंत जी मेहता, मंडल अध्यक्ष खेरवाड़ा, ललित जी जोशी एवं नाथूलाल जी पटेल ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
कार्यक्रम का संचालन हरीश परमार एवं अनिल यादव द्वारा किया गया। चार दिवसीय जिला स्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर विद्यालय परिसर में खिलाड़ियों, शिक्षकों एवं खेलप्रेमियों में उत्साह का माहौल बना हुआ है।

Dharnendra Jain( Kherwara)
नाम: धरणेन्द्र जैन
वर्तमान पद: सीनियर रिपोर्टर (प्रातः काल दैनिक, खेरवाड़ा विधानसभा)
कार्यक्षेत्र: खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र (खेरवाड़ा, ऋषभदेव, और नयागांव उपखंड क्षेत्र, जिला उदयपुर, राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन सहित सभी क्षेत्रों की खबरें
अनुभव: 30 वर्ष से अधिक
परिचय
धरणेन्द्र जैन उदयपुर जिले के खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल दैनिक' में सीनियर रिपोर्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह मुख्य रूप से खेरवाड़ा, ऋषभदेव और नयागांव उपखंड क्षेत्र को कवर करते हैं। धरणेन्द्र जैन राजनीति, क्राइम, स्थानीय प्रशासन सहित क्षेत्र के सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
धरणेन्द्र जैन को पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन दशकों (30 वर्ष) से अधिक का व्यापक और लंबा अनुभव है:
- वह साल 1995 से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर कार्यरत हैं।
- उन्होंने वर्ष 1998 से 2018 तक लगातार 20 वर्षों तक 'दैनिक भास्कर' में खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए सीनियर रिपोर्टिंग की है।
- वर्ष 2018 से वह लगातार 'प्रातः काल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र की कमान संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
