बाल विवाह रोकथाम अभियान के अंतर्गत विकल्प संस्थान द्वारा शुक्रवार को खेमपुर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं राजकीय उच्च माध्यमिक बालिका विद्यालय में छात्र-छात्राओं और प्रधानाचार्यों के बीच संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पहल का उद्देश्य बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति पर जागरूकता बढ़ाना और विद्यार्थियों को अधिकारों एवं अभिव्यक्ति के प्रति सशक्त बनाना रहा।

कार्यक्रम में बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही “राजू मंच” और “मीना मंच” की गतिविधियों, विद्यालय में छात्राओं की समस्याओं को साझा करने हेतु स्थापित “गरिमा पेटी” तथा छात्राओं द्वारा अपनी समस्याएं शिक्षकों के समक्ष किस प्रकार प्रभावी ढंग से रखी जाएं, इस विषय पर भी विस्तृत जानकारी दी गई।

संवाद के दौरान शिक्षकों ने अपने जीवन के संघर्षों और अनुभवों को विद्यार्थियों के साथ साझा किया। उन्होंने बताया कि एक अध्यापक बनने के पीछे उन्हें किन कठिनाइयों का सामना करना पड़ा तथा बच्चों को अपने सपनों को पहचानकर उन्हें पूरा करने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों को शिक्षा, आत्मविश्वास और जागरूकता के माध्यम से आगे बढ़ने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में अध्यापक विजेश पालीवाल एवं बालिका विद्यालय की अध्यापिका पुष्पा जाट ने छात्र-छात्राओं से संवाद किया। इस अवसर पर कुल 87 बालिकाओं एवं 55 बालकों ने भाग लिया। विकल्प संस्थान की ओर से इंदिरा कुंवर झाला एवं वैशाली सांखला ने कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई।

यह संवाद कार्यक्रम न केवल बाल विवाह जैसी कुरीति के विरुद्ध जागरूकता का माध्यम बना, बल्कि विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति क्षमता और सामाजिक चेतना को भी मजबूती प्रदान करता नजर आया, जिससे ग्रामीण एवं विद्यालय स्तर पर सकारात्मक परिवर्तन की उम्मीद को बल मिला।

Vikas Chawada (Udaipur)

Vikas Chawada (Udaipur)

नाम: विकास चावड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)

कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)

अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय

बीट और मुख्य विषय 

  • स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
  • राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
  • जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

हायर सेकेंडरी

Next Story