फतहनगर। चारभुजा मंदिर मंडल चंगेड़ी के चुनाव बुधवार को सर्वसम्मति से संपन्न हुए। चुनाव में ओम शंकर द्विवेदी को अध्यक्ष चुना गया। वहीं शंकर लाल चौधरी को उपाध्यक्ष, कमला शंकर दाधीच को कोषाध्यक्ष तथा मांगीलाल तेली को सचिव मनोनीत किया गया।

मंडल की कार्यकारिणी में गोवर्धन सिंह, भेरूलाल, गोपाल लाल माली, संपत सोनी, रामसिंह, रामलाल तेली, मन्नालाल रावत एवं नाथूलाल सेन को सदस्य बनाया गया।

चुनाव के बाद आयोजित बैठक में मंदिर मंडल की आगामी गतिविधियों और व्यवस्थाओं को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में आए प्रस्तावों पर चर्चा करते हुए नई राम रेवाड़ी बनाने का निर्णय लिया गया।

नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मंदिर मंडल के कार्यों को बेहतर ढंग से संचालित करने तथा धार्मिक आयोजनों को व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने का संकल्प लिया। चुनाव संपन्न होने के साथ मंदिर मंडल की आगामी गतिविधियों और व्यवस्थाओं को लेकर नई कार्यकारिणी ने अपनी जिम्मेदारियां संभाल ली हैं।

Vikas Chawada (Udaipur)

Vikas Chawada (Udaipur)

नाम: विकास चावड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)

कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)

अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय

बीट और मुख्य विषय 

  • स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
  • राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
  • जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

हायर सेकेंडरी

Next Story