राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चंगेड़ी में शनिवार का दिन उत्साह, आत्मीयता और नई उम्मीदों के बीच नए नेतृत्व के स्वागत का साक्षी बना। विद्यालय के लोकप्रिय प्रधानाचार्य श्री मोहनलाल स्वर्णकार के 30 जून को सेवानिवृत्त होने के दस दिन बाद विद्यालय को नए प्रधानाचार्य के रूप में फतहनगर निवासी श्री सुरजमल जीनगर मिले। उन्होंने शनिवार को विधिवत पदभार ग्रहण किया, जिसके साथ ही विद्यालय परिसर में स्वागत का उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।

श्री सुरजमल जीनगर भूपालसागर पंचायत समिति के राजकीय विद्यालय उसरोल से स्थानांतरित होकर चंगेड़ी पहुंचे। उनके साथ बूल विद्यालय के प्रधानाचार्य धीरज कुमार सरूपरिया, विक्रमसिंह, राकेश कुमावत, आरपी ओमप्रकाश खटीक, अनिल जीनगर, सुनील यादव सहित विद्यालय का स्टाफ भी उन्हें शुभकामनाएं देने और विदाई देने के लिए चंगेड़ी पहुंचा।

विद्यालय की प्रार्थना सभा के दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच नए प्रधानाचार्य का गर्मजोशी से स्वागत किया। विद्यार्थियों ने पुष्पमालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया और नए प्रधानाचार्य के प्रति सम्मान व्यक्त किया। पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह और उल्लास का वातावरण बना रहा।

समारोह का सबसे भावुक क्षण तब आया जब विद्यालय के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य श्री मोहनलाल स्वर्णकार स्वयं कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने श्री सुरजमल जीनगर का पारंपरिक पगड़ी पहनाकर स्वागत किया और विद्यालय की गौरवशाली परंपराओं को आगे बढ़ाने के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों और ग्रामीणों ने इसे अनुभव और नई ऊर्जा के सुंदर समन्वय का प्रतीक बताया।

उपप्रधानाचार्य श्रीमती खुशनुमा बानों सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ ने नए प्रधानाचार्य का स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में विद्यालय शैक्षणिक, सांस्कृतिक और सह-शैक्षिक गतिविधियों में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। कार्यक्रम का संचालन प्रभुलाल रेगर और मधु मंडोवरा ने किया। अंत में सभी ने नए प्रधानाचार्य को सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए विद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Vikas Chawada (Udaipur)

Vikas Chawada (Udaipur)

नाम: विकास चावड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)

कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)

अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय

बीट और मुख्य विषय 

  • स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
  • राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
  • जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

हायर सेकेंडरी

Next Story