राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, चंदवास में कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं प्रमुख अतिथि

  • अध्यक्षता: पूर्व उपसरपंच तुलसीराम गायरी
  • प्रमुख अतिथि: मोरध्वज व्यास, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (CBEO), झाड़ोल

अतिविशिष्ट एवं विशिष्ट अतिथि

कार्यक्रम में अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में पूनमचन्द कुम्हार एवं मनीष जोशी (अतिरिक्त CBEO, झाड़ोल) शामिल हुए।

वहीं विशिष्ट अतिथियों के रूप में निम्नलिखित महानुभावों की उपस्थिति रही:

  • पदम प्रकाश जैन
  • भेरूलाल खैर
  • भरत कुमार शर्मा
  • कैलाश परमार (आयुर्वेद विभाग)

समारोह का विवरण एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ। विद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों का तिलक, साफा एवं उपरणा पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने स्वागत गीत, विदाई गीत एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिससे वातावरण भावुक हो गया।

कनिष्ठ विद्यार्थियों कक्षा 9 एवं 11 द्वारा वरिष्ठ विद्यार्थियों को कलम और श्रीफल भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।


अतिथियों का संदेश एवं आभार

अतिथियों ने विद्यार्थियों को "जीवन में अनुशासन, परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पण के साथ आगे बढ़ने का संदेश" दिया।

  • कार्यक्रम संचालन: नारायण लाल दमामी
  • आभार प्रदर्शन: महावीर जैन (शारीरिक शिक्षक)

कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थियों का सराहनीय सहयोग रहा।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story