मावली। पलाना कलां प्रीमियर लीग (पीपीएल) सीजन-2 का भव्य उद्घाटन शुक्रवार को एडिशनल पुलिस सुपरिंटेंडेंट अंजना सुखवाल द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह में एएसपी अंजना सुखवाल ने आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनका जीवन इसी गांव की जड़ों से जुड़कर, यहां से सीखकर और पढ़कर ही बना। उन्होंने उपस्थित खिलाड़ियों और टीमों के ओनरों को संदेश दिया कि खेल भावना से जुड़े रहना ही सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने आगे कहा कि हार और जीत केवल क्षणिक हैं; हार हमें आगे जीत की दिशा में प्रेरित करती है और सकारात्मक दृष्टिकोण से खेल भावना बनाए रखकर ही हम लगातार प्रगति कर सकते हैं।

उद्घाटन समारोह में स्थानीय टीमों के ओनर, खिलाड़ी और गांव के कई लोग उपस्थित थे। उद्घाटन मैच में तनु बाला टाइगर और शिवाय क्लब के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें तनु बाला टाइगर ने विजयी परिणाम हासिल किया। इसके बाद डीएनटी और चारभुजा सेक्युरिटी की भिड़ंत में चारभुजा सेक्युरिटी ने जीत दर्ज की। तीसरे मैच में श्री जी मिनरल और श्री जी विहार आमने-सामने आए, जहां श्री जी विहार ने जीत हासिल की। अंतिम, चौथे मैच में श्री नाथ सिल्वर और किंग्स इलेवन पलाना के बीच संघर्ष हुआ, जिसमें श्री नाथ सिल्वर विजयी रही।

शनिवार को जारी मैचों में श्री जी मिनरल और कृष्णा क्लब के बीच मुकाबला होगा, इसके साथ ही शिवाय क्लब वर्सेस श्री नाथ सिल्वर, श्री जी विहार वर्सेस किंग्स इलेवन पलाना और चारभुजा सेक्युरिटी वर्सेस सांवरिया सिल्वर के बीच मुकाबले खेले जाएंगे। इस आयोजन से न केवल खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा मिलेगा बल्कि मावली क्षेत्र में खेलों की संस्कृति और उत्साह को भी मजबूती मिलेगी।

पीपीएल सीजन-2 का यह आयोजन स्थानीय युवाओं में खेल भावना और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण माध्यम साबित हो रहा है। अंजना सुखवाल के मार्गदर्शन और प्रेरक संदेश ने खिलाड़ियों और दर्शकों दोनों में उत्साह और उमंग का संचार किया।

Bhupesh Prajapat (Udaipur)

Bhupesh Prajapat (Udaipur)

नाम: भूपेश प्रजापत

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: मावली (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति और क्राइम (अपराध)

परिचय 

भूपेश प्रजापत मावली क्षेत्र के ग्राउंड रिपोर्टर हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय राजनीति और आपराधिक मामलों की रिपोर्टिंग करते हैं। इसके साथ ही वह क्षेत्र की जन समस्याओं, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रशासनिक स्तर पर भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों व उनकी जांच पर नियमित रूप से समाचार कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

भूपेश प्रजापत शैक्षणिक रूप से स्नातक (Graduate) हैं।

Next Story