नाथद्वारा। हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं ऑल इंडिया कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा हरियाणा के पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव अपने परिवार के साथ अल्प प्रवास पर पुष्टिमार्गीय प्रधान पीठ श्रीनाथद्वारा पहुंचे। यहां पहुंचने पर पंचायती संगठन के जिलाध्यक्ष अजय गुर्जर एवं पूर्व पार्षद विश्वास प्रजापत सहित स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ उनकी अगवानी की और भव्य स्वागत किया।

श्रीनाथजी मंदिर पहुंचने पर कैप्टन यादव ने प्रभु श्रीजी की उत्थापन झांकी के अलौकिक दर्शन किए और धर्म लाभ लिया। दर्शनों के पश्चात कैप्टन यादव ने न्यू कॉटेज में स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ एक विशेष बैठक की। इस दौरान उन्होंने नाथद्वारा की स्थानीय राजनीति, संगठनात्मक गतिविधियों और देश के वर्तमान समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर कैप्टन यादव का स्वागत करते हुए स्थानीय नेताओं ने उनसे संगठनात्मक मजबूती के लिए दिशा-निर्देश प्राप्त किए।

Pratahkal HQ

Pratahkal HQ

Next Story