राजस्व मंत्री एवं उदयपुर के प्रभारी मंत्री हेमंत मीणा को पेट में ज्यादा दर्द होने और बीपी बढ़ने के बाद रविवार देर शाम प्रतापगढ़ के चिकित्सालय में एडमिट करवाया गया था, जहाँ से सुधार नहीं होने पर उन्हें सोमवार अलसुबह उदयपुर के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

प्रतापगढ़ से उदयपुर शिफ्ट, हालत फिलहाल स्थिर

कैबिनेट मंत्री हेमंत मीणा को एतिहातन आईसीयू में रखा गया है और उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार पेट में इंफेक्शन के चलते उनकी तबीयत बिगड़ी, हालांकि अब उनकी तबीयत में लगातार सुधार हो रहा है। डॉक्टर्स की टीम उन पर पैनी नजर रख रही है और उन्हें फिलहाल पूर्ण रूप से रेस्ट करने की सलाह दी गई है।

दौरे के बाद अचानक बिगड़ा स्वास्थ्य

कैबिनेट मंत्री हेमंत मीणा ने प्रतापगढ़ में शनिवार और रविवार को लगातार दौरा किया था। इसके बाद रविवार देर शाम को उन्हें पेट दर्द के बाद बीपी बढ़ने पर हॉस्पिटल में एडमिट किया था। प्रतापगढ़ में बीपी ज्यादा होने से उन्हें तुरंत आईसीयू में शिफ्ट करवाया गया, लेकिन वहां ज्यादा सुधार नहीं होने पर उन्हें उदयपुर के निजी हॉस्पिटल में सोमवार को लाया गया।

समर्थकों और नेताओं का लगा जमावड़ा

राजस्व मंत्री मीणा प्रतापगढ़ से विधायक हैं और उदयपुर के प्रभारी मंत्री भी हैं। मीणा के उदयपुर में एडमिट होने की जानकारी मिलने पर कई बीजेपी नेताओं ने उनसे मिलकर हालचाल पूछे। "वे फिलहाल आईसीयू में है और उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।" चिकित्सकों के अनुसार संक्रमण के उपचार के साथ-साथ उनके रक्तचाप को नियंत्रित करने पर ध्यान दिया जा रहा है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story