बहुजन समाज पार्टी जिला उदयपुर की बैठक 12 अगस्त 2026 को भूपालपुरा स्थित जिला कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक में आगामी कार्यकर्ता सम्मेलन और पंचायती राज चुनावों की तैयारियों को लेकर संगठनात्मक रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान उदयपुर सेक्टर-4 निवासी प्रदीप नरवरिया को उदयपुर लोकसभा जोन प्रभारी बनाए जाने के बाद पहली बार उदयपुर पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।

बैठक में मुख्य अतिथि बसपा राजस्थान के प्रदेश प्रभारी एडवोकेट जगदीश चंद्र पाल तथा विशिष्ट अतिथि लोकसभा जोन प्रभारी प्रदीप नरवरिया, प्रदेश सचिव सी.पी. खटीक एवं प्रदेश सचिव शंभू मौर्य उपस्थित रहे।

बैठक की जानकारी देते हुए बसपा उदयपुर के पूर्व जिला प्रभारी एडवोकेट सुरेश कुमार मेघवाल ने बताया कि आगामी 23 अगस्त को जयपुर स्थित बिरला ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। सम्मेलन के मुख्य अतिथि बसपा के राष्ट्रीय समन्वयक माननीय आकाश आनंद जी रहेंगे।

कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपने तथा अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर रूपरेखा तैयार की गई।

बैठक में आगामी पंचायती राज चुनावों को लेकर भी चर्चा हुई। पार्टी द्वारा प्रत्येक क्षेत्र में संगठन को मजबूत करते हुए योग्य एवं मजबूत प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर पूर्व जिला प्रभारी सुरेश कुमार मेघवाल, पूर्व जोन प्रभारी हामिनूर खान पठान, जिला सचिव मांगीलाल सेन, जिला महासचिव होशियार सिंह, जिला कोषाध्यक्ष गिरीश सोनारथी, जिला सदस्य दुर्गा शंकर गमेती, चंपाराम गरासिया, भीमदास, निंबादास सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में आगामी कार्यक्रमों एवं चुनावों को लेकर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और बहुजन समाज पार्टी की विचारधारा को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

Vishnu Lohar, Jhadol

Vishnu Lohar, Jhadol

नाम: विष्णु लोहार

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल, झाड़ोल)

कार्यक्षेत्र: झाड़ोल, उदयपुर (राजस्थान) - मुख्य रूप से झाड़ोल और गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र एवं आसपास का ग्रामीण अंचल

अनुभव: करीब 10 वर्ष

बीट और विशेषज्ञता 

  • स्थानीय एवं ग्रामीण समाचार: झाड़ोल व गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र, ग्रामीण पंचायतों, सामाजिक गतिविधियों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की नियमित कवरेज।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, पंचायत, विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियां, जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम एवं राजनीतिक घटनाक्रम।
  • क्राइम: पुलिस कार्रवाई, अपराध संबंधी घटनाएं, कानून-व्यवस्था एवं न्यायिक मामलों की रिपोर्टिंग।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, जनसुनवाई, विकास कार्य, शिविरों एवं प्रशासनिक निर्णयों की कवरेज।
  • शिक्षा: विद्यालयों, महाविद्यालयों, शिक्षा योजनाओं, विद्यार्थियों की उपलब्धियों एवं शिक्षा संबंधी समस्याओं पर रिपोर्टिंग।
  • स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर, सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं, जनस्वास्थ्य एवं जागरूकता विषयक समाचार।
  • बिज़नेस एवं व्यापार: स्थानीय व्यापार, बाजार गतिविधियां, छोटे व्यवसाय, उद्यमिता एवं आर्थिक गतिविधियों से जुड़े विषय।
  • सामाजिक एवं जनहित मुद्दे: ग्रामीण समस्याएं, नागरिक सुविधाएं, सामाजिक सरोकार, सरकारी योजनाएं, ग्रामीण विकास तथा जनकल्याण से जुड़े विषयों की विशेष कवरेज।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • वाणिज्य स्नातक (B.Com)
  • वाणिज्य स्नातकोत्तर (M.Com)
  • B.Ed (बैचलर ऑफ एजुकेशन)
  • BSTC (बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट)

Next Story