बहुजन समाज पार्टी की बैठक में लक्ष्मण लाल भील को उदयपुर ग्रामीण का प्रभारी बनाया
उदयपुर के भूपालपुरा स्थित संभाग कार्यालय में आयोजित बसपा की जिला स्तरीय बैठक में संगठनात्मक पुनर्गठन और सदस्यता विस्तार को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए।

उदयपुर के भूपालपुरा में आयोजित बसपा की जिला स्तरीय बैठक में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता नव-नियुक्त उदयपुर ग्रामीण प्रभारी लक्ष्मण लाल भील और जिला अध्यक्ष शिव कुमार गौतम के साथ।
बहुजन समाज पार्टी की जिला स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक आज संभाग कार्यालय, भूपालपुरा में आयोजित की गई, जिसमें संगठनात्मक पुनर्गठन और सदस्यता विस्तार को लेकर अहम निर्णय लिए गए। बैठक के मुख्य अतिथि लोकसभा जोन प्रभारी एडवोकेट जगदीश चंद्र पाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए घोषणा की कि बहुजन समाज पार्टी से एक बार लोकसभा तथा दो बार उदयपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके बड़ी निवासी लक्ष्मण लाल भील को पुनः पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई है। इसके साथ ही उन्हें उदयपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया गया।
बैठक के दौरान संगठनात्मक माहौल में उत्साह देखने को मिला, जब वर्तमान जिला अध्यक्ष शिव कुमार गौतम के एक वर्ष के सफल कार्यकाल पूर्ण होने पर सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें बधाई दी गई। इस अवसर पर मिठाई वितरित कर खुशी भी व्यक्त की गई, जिससे बैठक का माहौल और अधिक उत्सवपूर्ण हो गया।
इस अवसर पर पूर्व प्रदेश सचिव सी.पी. खटीक, जिला महासचिव होशियार सिंह जाटव, पूर्व जिला प्रभारी सुरेश मेघवाल, जगदीश बाबरिया, गिरीश सोनार्थी, दुर्गाशंकर गमेती, दिनेश खरीक, राजेश भावनानी, चंपाराम गरासिया, दलपत गरासिया सहित अन्य वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में जिला अध्यक्ष शिव कुमार गौतम, उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार गौतम सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह पूरी जानकारी पूर्व जिला प्रभारी सुरेश मेघवाल द्वारा दी गई।

Vishnu Lohar, Jhadol
नाम: विष्णु लोहार
वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल, झाड़ोल)
कार्यक्षेत्र: झाड़ोल, उदयपुर (राजस्थान) - मुख्य रूप से झाड़ोल और गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र एवं आसपास का ग्रामीण अंचल
अनुभव: करीब 10 वर्ष
बीट और विशेषज्ञता
- स्थानीय एवं ग्रामीण समाचार: झाड़ोल व गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र, ग्रामीण पंचायतों, सामाजिक गतिविधियों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की नियमित कवरेज।
- राजनीति: स्थानीय निकाय, पंचायत, विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियां, जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम एवं राजनीतिक घटनाक्रम।
- क्राइम: पुलिस कार्रवाई, अपराध संबंधी घटनाएं, कानून-व्यवस्था एवं न्यायिक मामलों की रिपोर्टिंग।
- प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, जनसुनवाई, विकास कार्य, शिविरों एवं प्रशासनिक निर्णयों की कवरेज।
- शिक्षा: विद्यालयों, महाविद्यालयों, शिक्षा योजनाओं, विद्यार्थियों की उपलब्धियों एवं शिक्षा संबंधी समस्याओं पर रिपोर्टिंग।
- स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर, सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं, जनस्वास्थ्य एवं जागरूकता विषयक समाचार।
- बिज़नेस एवं व्यापार: स्थानीय व्यापार, बाजार गतिविधियां, छोटे व्यवसाय, उद्यमिता एवं आर्थिक गतिविधियों से जुड़े विषय।
- सामाजिक एवं जनहित मुद्दे: ग्रामीण समस्याएं, नागरिक सुविधाएं, सामाजिक सरोकार, सरकारी योजनाएं, ग्रामीण विकास तथा जनकल्याण से जुड़े विषयों की विशेष कवरेज।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- वाणिज्य स्नातक (B.Com)
- वाणिज्य स्नातकोत्तर (M.Com)
- B.Ed (बैचलर ऑफ एजुकेशन)
- BSTC (बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट)
