उदयपुर। बहुजन समाज पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने वरिष्ठ नेता एडवोकेट जगदीश चंद्र पाल को पुनः राजस्थान का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। इस निर्णय के बाद प्रदेशभर के पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय नेतृत्व के फैसले का स्वागत करते हुए इसे संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती देने वाला महत्वपूर्ण निर्णय बताया है।

एडवोकेट जगदीश चंद्र पाल लंबे समय से बहुजन समाज पार्टी के संगठन को मजबूत बनाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करते रहे हैं। वह पूर्व में भी राजस्थान के प्रदेश प्रभारी सहित संगठन के अनेक महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। उनके नेतृत्व, संगठनात्मक अनुभव और बहुजन मिशन के प्रति समर्पण को देखते हुए बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा एवं बसपा सुप्रीमो आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी ने एक बार फिर उन पर विश्वास जताते हुए उन्हें राजस्थान प्रदेश प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी के अनुसार यह नियुक्ति उनके वर्षों के संघर्ष, निष्ठा और संगठन के प्रति समर्पित सेवाओं का सम्मान भी है।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा एवं बसपा सुप्रीमो आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी, युवा आइकॉन एवं राष्ट्रीय संयोजक माननीय आकाश आनंद जी, राज्यसभा सांसद माननीय रामजी गौतम जी, केंद्रीय कोऑर्डिनेटर तथा प्रदेश कार्यकारिणी के सभी सम्मानित पदाधिकारियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

कार्यकर्ताओं ने एडवोकेट जगदीश चंद्र पाल को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके कुशल नेतृत्व, संगठनात्मक अनुभव और समर्पित कार्यशैली से राजस्थान में बहुजन समाज पार्टी का संगठन बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त होगा। साथ ही बहुजन समाज के अधिकारों की आवाज को नई दिशा और नई गति मिलेगी।

प्रदेशभर के कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस नियुक्ति से संगठन में नई ऊर्जा, उत्साह और विश्वास का संचार हुआ है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेश प्रभारी एडवोकेट जगदीश चंद्र पाल के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ता गांव-गांव और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने तथा बहुजन समाज पार्टी की नीतियों और बहुजन महापुरुषों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

Vishnu Lohar, Jhadol

Vishnu Lohar, Jhadol

नाम: विष्णु लोहार

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल, झाड़ोल)

कार्यक्षेत्र: झाड़ोल, उदयपुर (राजस्थान) - मुख्य रूप से झाड़ोल और गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र एवं आसपास का ग्रामीण अंचल

अनुभव: करीब 10 वर्ष

बीट और विशेषज्ञता 

  • स्थानीय एवं ग्रामीण समाचार: झाड़ोल व गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र, ग्रामीण पंचायतों, सामाजिक गतिविधियों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की नियमित कवरेज।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, पंचायत, विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियां, जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम एवं राजनीतिक घटनाक्रम।
  • क्राइम: पुलिस कार्रवाई, अपराध संबंधी घटनाएं, कानून-व्यवस्था एवं न्यायिक मामलों की रिपोर्टिंग।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, जनसुनवाई, विकास कार्य, शिविरों एवं प्रशासनिक निर्णयों की कवरेज।
  • शिक्षा: विद्यालयों, महाविद्यालयों, शिक्षा योजनाओं, विद्यार्थियों की उपलब्धियों एवं शिक्षा संबंधी समस्याओं पर रिपोर्टिंग।
  • स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर, सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं, जनस्वास्थ्य एवं जागरूकता विषयक समाचार।
  • बिज़नेस एवं व्यापार: स्थानीय व्यापार, बाजार गतिविधियां, छोटे व्यवसाय, उद्यमिता एवं आर्थिक गतिविधियों से जुड़े विषय।
  • सामाजिक एवं जनहित मुद्दे: ग्रामीण समस्याएं, नागरिक सुविधाएं, सामाजिक सरोकार, सरकारी योजनाएं, ग्रामीण विकास तथा जनकल्याण से जुड़े विषयों की विशेष कवरेज।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • वाणिज्य स्नातक (B.Com)
  • वाणिज्य स्नातकोत्तर (M.Com)
  • B.Ed (बैचलर ऑफ एजुकेशन)
  • BSTC (बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट)

Next Story