उदयपुर। बहुजन समाज पार्टी, जिला उदयपुर के तत्वावधान में आज सूरजपोल स्थित रामदेव मंदिर परिसर, रैगर मोहल्ला में एक महत्वपूर्ण जिला स्तरीय संगठन समीक्षा एवं कैडर कैंप का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बसपा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष सुमरत सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शिव कुमार गौतम ने की, जबकि अति विशिष्ट अतिथि के रूप में लोकसभा जोन प्रभारी एडवोकेट जगदीश चंद्रपाल एवं प्रदेश सचिव सी पी खटीक ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष सुमरत सिंह ने वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आमजन की स्थिति अत्यंत दयनीय बनी हुई है और आज भी आदिवासी क्षेत्रों के गांव बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़कों जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान भाजपा सरकार दलितों और आदिवासियों को उनका संवैधानिक हक दिलाने में पूरी तरह विफल रही है।

लोकसभा जोन प्रभारी एडवोकेट जगदीश चंद्रपाल ने कहा कि राजस्थान में दबे-कुचले समाज पर जाति और धर्म के नाम पर बड़े पैमाने पर अत्याचार हो रहे हैं, जिसके लिए वर्तमान भाजपा सरकार सीधे तौर पर जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि यह सरकार कांग्रेस की तरह ही एससी/एसटी समाज पर हो रहे अत्याचारों को रोकने में नाकाम साबित हुई है। उन्होंने युवाओं का मुद्दा उठाते हुए कहा कि पेपर लीक करवाकर शिक्षित युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है और मध्यम वर्ग के उद्योग-धंधे बंद होने की कगार पर हैं। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि बसपा उत्तर प्रदेश में अपनी सरकार के कार्यकाल की तर्ज पर राजस्थान में भी सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध है और आगामी चुनावों में अपनी सरकार बनाने जा रही है।

प्रदेश सचिव सी पी खटीक ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए बताया कि बसपा के कार्यकर्ता गांव-गांव और ढाणी-ढाणी जाकर संगठन को सशक्त बनाने में जुटे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि आगामी पंचायती राज चुनावों में बसपा हर सीट पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। इस बैठक में जगदीश बाबरिया, शंभू मौर्य, हामिनूर पठान, हजारीलाल रैगर, दिलीप रैगर, हरीश बारोलिया, प्रकाश वैष्णव, दलपत गरासिया, चंपाराम गरासिया, खेमराज कटारा, दुर्गा शंकर गमेती, कृष्ण कुमार गौतम, परसराम वैष्णव, होशियार सिंह, मांगीलाल सेन, निंबालाल भील, गणेश जी, किशनलाल रैगर, मांगीबाई, धापूबाई और तारा बाई रैगर सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन सुरेश मेघवाल द्वारा किया गया। जिला अध्यक्ष शिवकुमार गौतम ने इस आयोजन की जानकारी साझा की।

Vishnu Lohar, Jhadol

Vishnu Lohar, Jhadol

नाम: विष्णु लोहार

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल, झाड़ोल)

कार्यक्षेत्र: झाड़ोल, उदयपुर (राजस्थान) - मुख्य रूप से झाड़ोल और गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र एवं आसपास का ग्रामीण अंचल

अनुभव: करीब 10 वर्ष

बीट और विशेषज्ञता 

  • स्थानीय एवं ग्रामीण समाचार: झाड़ोल व गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र, ग्रामीण पंचायतों, सामाजिक गतिविधियों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की नियमित कवरेज।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, पंचायत, विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियां, जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम एवं राजनीतिक घटनाक्रम।
  • क्राइम: पुलिस कार्रवाई, अपराध संबंधी घटनाएं, कानून-व्यवस्था एवं न्यायिक मामलों की रिपोर्टिंग।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, जनसुनवाई, विकास कार्य, शिविरों एवं प्रशासनिक निर्णयों की कवरेज।
  • शिक्षा: विद्यालयों, महाविद्यालयों, शिक्षा योजनाओं, विद्यार्थियों की उपलब्धियों एवं शिक्षा संबंधी समस्याओं पर रिपोर्टिंग।
  • स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर, सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं, जनस्वास्थ्य एवं जागरूकता विषयक समाचार।
  • बिज़नेस एवं व्यापार: स्थानीय व्यापार, बाजार गतिविधियां, छोटे व्यवसाय, उद्यमिता एवं आर्थिक गतिविधियों से जुड़े विषय।
  • सामाजिक एवं जनहित मुद्दे: ग्रामीण समस्याएं, नागरिक सुविधाएं, सामाजिक सरोकार, सरकारी योजनाएं, ग्रामीण विकास तथा जनकल्याण से जुड़े विषयों की विशेष कवरेज।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • वाणिज्य स्नातक (B.Com)
  • वाणिज्य स्नातकोत्तर (M.Com)
  • B.Ed (बैचलर ऑफ एजुकेशन)
  • BSTC (बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट)

Next Story