भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने गांव-गांव और ढाणियों तक हाई स्पीड इंटरनेट पहुंचाने तथा डिजिटल सुविधाओं के विस्तार के उद्देश्य से 259 रुपये का ग्रामीण ब्रॉडबैंड प्लान लॉन्च किया है। योजना की घोषणा के बाद ग्रामीणों में खुशी की लहर है। यह प्लान ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर इंटरनेट सुविधा उपलब्ध कराने के साथ युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी तैयार करेगा।

बीएसएनएल के 259 रुपये प्रतिमाह वाले ग्रामीण ब्रॉडबैंड प्लान के तहत उपभोक्ताओं को 25 एमबीपीएस की स्पीड, 700 जीबी डेटा, पूरे भारत में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग तथा वेव्स ओटीटी प्लेटफॉर्म का मुफ्त लाभ मिलेगा। योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत बनाना और अधिक से अधिक लोगों तक आधुनिक संचार सुविधाएं पहुंचाना है।

भारत संचार निगम लिमिटेड की संभागीय दूरसंचार सलाहकार समिति के सदस्य पारस जैन ने बताया कि बीएसएनएल ने भारत नेट उद्यमी योजना भी शुरू की है। इसके तहत गांवों और ढाणियों के शिक्षित युवा चैनल पार्टनर अथवा भारत नेट उद्यमी बनकर ग्रामीण क्षेत्रों में ब्रॉडबैंड कनेक्शन उपलब्ध कराएंगे।

जैन ने बताया कि योजना से जुड़ने के लिए आधार कार्ड और पैन कार्ड अनिवार्य होंगे। इसके साथ एमएसएमई पंजीकरण प्रमाण पत्र अथवा जीएसटी प्रमाण पत्र में से किसी एक दस्तावेज का होना भी आवश्यक होगा। स्वयं सहायता समूह भी इस योजना से जुड़ सकेंगे।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक सक्रिय ब्रॉडबैंड कनेक्शन पर उद्यमी को 50 प्रतिशत तक कमीशन दिया जाएगा। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सेवाओं का विस्तार होगा, स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा गांवों और ढाणियों तक हाई स्पीड इंटरनेट पहुंचाने की दिशा में बीएसएनएल की यह पहल महत्वपूर्ण साबित होगी।

Dharnendra Jain( Kherwara)

Dharnendra Jain( Kherwara)

नाम: धरणेन्द्र जैन

वर्तमान पद: सीनियर रिपोर्टर (प्रातः काल दैनिक, खेरवाड़ा विधानसभा)

कार्यक्षेत्र: खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र (खेरवाड़ा, ऋषभदेव, और नयागांव उपखंड क्षेत्र, जिला उदयपुर, राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन सहित सभी क्षेत्रों की खबरें

अनुभव: 30 वर्ष से अधिक

परिचय 

धरणेन्द्र जैन उदयपुर जिले के खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल दैनिक' में सीनियर रिपोर्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह मुख्य रूप से खेरवाड़ा, ऋषभदेव और नयागांव उपखंड क्षेत्र को कवर करते हैं। धरणेन्द्र जैन राजनीति, क्राइम, स्थानीय प्रशासन सहित क्षेत्र के सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

धरणेन्द्र जैन को पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन दशकों (30 वर्ष) से अधिक का व्यापक और लंबा अनुभव है:

  • वह साल 1995 से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर कार्यरत हैं।
  • उन्होंने वर्ष 1998 से 2018 तक लगातार 20 वर्षों तक 'दैनिक भास्कर' में खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए सीनियर रिपोर्टिंग की है।
  • वर्ष 2018 से वह लगातार 'प्रातः काल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story