बीएसएनएल पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन का स्नेह भोज आयोजित, 3rd PRC पर गर्माया मुद्दा
ग्राम परसाद में बी एस एन एल पेन्शनर्स वेलफेयर एसोसिएशन का पिकनिक व स्नेह भोज आयोजित। महासचिव हरिश्चंद्र मनात ने 3rd PRC व महंगाई भत्ते पर सरकार की नीतियों और उपेक्षित रवैये पर उठाये गंभीर सवाल। पढ़ें पूरी खबर।

तस्वीर में ग्राम परसाद स्थित तन्नेश्वर महादेव प्रांगण में बिछी दरी पर बैठकर जलपान करते अखिल भारतीय बी एस एन एल पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्य।
आज दिनांक 3-9-2026 वार गुरुवार को अखिल भारतीय बी एस एन एल पेन्शनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में ग्राम परसाद में स्थित तन्नेश्वर महादेव के पवित्र प्रागण में एक पिकनिक व स्नेह भोज का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री वी पी लडोती सा ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत में संगठन के महासचिव श्री हरिश्चंद्र मनात ने बी एस एन एल के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की 3rd PRC के संबंध में सरकार की नीतियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने महंगाई भत्ता का समय पर भुगतान न होने तथा सरकार का कर्मचारियों के साथ उपेक्षित रवैये पर भी अपनी बात रखी। इसके साथ ही श्री आर सी मीणा, श्री अशोक भील, श्री बाबूलाल जी कलाल व संगठन के कई पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन श्री धर्मेन्द्र कुमार बलाई ने किया। अंत में संगठन के अध्यक्ष श्री भगवान मीणा ने सबका आभार व्यक्त किया। यह आयोजन कर्मचारियों के मुद्दों को मजबूती से उठाने और एकजुटता को प्रदर्शित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

Dharnendra Jain( Kherwara)
नाम: धरणेन्द्र जैन
वर्तमान पद: सीनियर रिपोर्टर (प्रातः काल दैनिक, खेरवाड़ा विधानसभा)
कार्यक्षेत्र: खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र (खेरवाड़ा, ऋषभदेव, और नयागांव उपखंड क्षेत्र, जिला उदयपुर, राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन सहित सभी क्षेत्रों की खबरें
अनुभव: 30 वर्ष से अधिक
परिचय
धरणेन्द्र जैन उदयपुर जिले के खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल दैनिक' में सीनियर रिपोर्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह मुख्य रूप से खेरवाड़ा, ऋषभदेव और नयागांव उपखंड क्षेत्र को कवर करते हैं। धरणेन्द्र जैन राजनीति, क्राइम, स्थानीय प्रशासन सहित क्षेत्र के सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
धरणेन्द्र जैन को पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन दशकों (30 वर्ष) से अधिक का व्यापक और लंबा अनुभव है:
- वह साल 1995 से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर कार्यरत हैं।
- उन्होंने वर्ष 1998 से 2018 तक लगातार 20 वर्षों तक 'दैनिक भास्कर' में खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए सीनियर रिपोर्टिंग की है।
- वर्ष 2018 से वह लगातार 'प्रातः काल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र की कमान संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
