खेरवाड़ा, नयागांव उपखंड क्षेत्र के पाटिया थाना अंतर्गत ग्राम बोसलाटी में एक 70 वर्षीय वृद्ध अपने पुराने मकान में मृत अवस्था में मिले। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बोसलाटी निवासी हलू पुत्र सोमाजी (70) गुरुवार देर शाम अपने पुत्र कांजी के घर भोजन करने के बाद पुराने मकान में सोने चले गए थे। शुक्रवार सुबह जब उनका पुत्र कमजी (45) पुराने मकान पहुंचा तो पिता को मृत अवस्था में पाया। मृतक के मुंह से सफेद झाग निकलता हुआ दिखाई दिया, जिसके बाद तत्काल पाटिया थाना पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलने पर थाना अधिकारी रमेशचंद्र मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और शव को खेरवाड़ा चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। शुक्रवार शाम करीब 4 बजे पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

थाना अधिकारी रमेशचंद्र ने बताया कि कम जी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर लिया गया है तथा मामले की जांच एवं आवश्यक अनुसंधान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मृत्यु के कारणों का पता जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

पुलिस ने मामले में मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच प्रक्रिया के आधार पर वृद्ध की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)

दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।

उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।

वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।

Next Story