लसाडिया में सोमवार को नवगठित क्रय–विक्रय सहकारी समिति के बोर्ड गठन की प्रक्रिया उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई, जहां सर्वसम्मति से कैलाश चौधरी लसाडिया को अध्यक्ष और खानाराम मीणा अग्गड़ को उपाध्यक्ष के रूप में मनोनीत कर नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी गई। क्षेत्रीय सहकारिता की दिशा में इसे एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

समिति के सदस्य के रूप में कन्हैया लाल मीणा, जो लैंप्स लसाडिया के अध्यक्ष हैं, के साथ महावीर लालावत (कुण), पेमा पटेल (धावड़ी), कालू लाल मीणा (धामनिया), गोविंद सिंह (आंजनी), भगुड़ी देवी (कालीभीत), केवराम मीणा (देवलिया), कैलाश खटीक (चितौड़ीया) एवं मोहनी बाई को भी चुना गया। नई टीम के गठन से ग्रामीण क्षेत्र में सहकारिता को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

नवनियुक्त अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सभी सदस्यों का स्वागत पूर्व प्रधान एवं जिला महामंत्री कन्हैया लाल मीणा, मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह झाला, उप प्रधान धनराज पटेल, सरपंच संघ अध्यक्ष सोहन सिंह मीणा सहित अनेक जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर विरम लाल मीणा (सरपंच, चंदाजी का गुड़ा), लक्ष्मण लाल मीणा (सरपंच प्रतिनिधि, टटाकिया), नंद लाल मीणा (घाटा), वालाराम मीणा (आरणिया), हीरा लाल मीणा (धोलिया), लालूराम मीणा (कालीभीत), पांचूराम मीणा (धोलिया) और नौजी राम डांगी (धावड़ी) भी उपस्थित रहे।

स्थानीय नेतृत्व के एकमत समर्थन के साथ गठित यह समिति क्षेत्र के किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए नई संभावनाएं खोलने की दिशा में निर्णायक कदम मानी जा रही है। सामूहिक विश्वास और सहकार की भावना के साथ शुरू हुआ यह कार्यकाल आने वाले समय में ग्रामीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की अपेक्षा रखता है।

Naresh kumar ved

Naresh kumar ved

नाम: नरेश कुमार वेद

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: उपखण्ड क्षेत्र, लसाड़िया (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के स्थानीय समाचार और क्षेत्रीय मुद्दे

परिचय

नरेश कुमार वेद लसाड़िया उपखण्ड क्षेत्र के स्थानीय संवाददाता हैं। वह अपने कार्यक्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं। इसमें स्थानीय जनसमस्याएं, प्रशासनिक गतिविधियां, सामाजिक घटनाक्रम और ग्रामीण अंचल के समाचार शामिल हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

नरेश कुमार वेद को मीडिया क्षेत्र में दो दशकों का लंबा अनुभव है। वह साल 2006 से 'राजस्थान पत्रिका' में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और लगातार क्षेत्र में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा 12वीं पास (माध्यमिक शिक्षा) तक पूरी की है।

Next Story