झाड़ोल (उदयपुर)। रिश्तों के कत्ल और बेवफाई की एक रूहं कपा देने वाली वारदात ने मेवाड़ अंचल को झकझोर कर रख दिया है। उदयपुर जिले के झाड़ोल थाना क्षेत्र में एक पति ने अपनी ही जीवनसंगिनी को मौत के घाट उतारकर पवित्र वैवाहिक बंधन को कलंकित कर दिया। दूसरी महिला को घर लाने के विवाद में शुरू हुआ यह पारिवारिक कलह अंततः एक मां की हत्या और चार मासूम बच्चों के सिर से साया छिनने के साथ समाप्त हुआ। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्यारे पति को दबोच लिया है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है।

घटना की पृष्ठभूमि करीब 15 वर्ष पूर्व शुरू हुई थी, जब बुझा (थाना बाघपुरा) निवासी हगजी के पुत्र बदा की बेटी प्यारी का विवाह गोदावाडा निवासी पपुडा उर्फ पप्पुलाल के साथ हुआ था। डेढ़ दशक तक चले इस सफर में सब कुछ सामान्य था और दंपति के चार बच्चे भी थे। लेकिन खुशियों को नजर तब लगी जब आरोपी पप्पुलाल एक अन्य महिला को पत्नी बनाकर घर ले आया। इस धोखे से आहत होकर प्यारी अपने पीहर चली गई थी। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर बच्चों के प्रति ममता उसे खींच लाई और वह 13 जनवरी 2026 को अपने ससुराल गोदावाडा पहुंची। किसे पता था कि ममता का यही बुलावा उसकी मौत का जाल बन जाएगा। 16 जनवरी को जब प्यारी रास्ते से गुजर रही थी, तभी आरोपी पप्पुलाल ने उसे रोककर बर्बरतापूर्वक मारपीट की और उसकी जान ले ली। 17 जनवरी को परिजनों को जब प्यारी की हत्या की सूचना मिली, तो कोहराम मच गया।

कानूनी मोर्चे पर, पुलिस ने इस जघन्य अपराध को गंभीरता से लेते हुए धारा 103(1) बीएनएस 2023 के तहत प्रकरण संख्या 16/2026 दर्ज किया। जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर योगेश गोयल के सख्त निर्देशों के बाद, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा अंजना सुखवाल और वृताधिकारी झाड़ोल विवेक सिंह के प्रभावी सुपरविजन में एक विशेष टीम का गठन किया गया। थानाधिकारी फेलीराम मीणा के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने जाल बिछाया और फरार होने की फिराक में घूम रहे आरोपी पपुडा उर्फ पप्पुलाल को हिरासत में ले लिया। सघन पूछताछ के बाद आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया।

इस सफल ऑपरेशन में थानाधिकारी फेलीराम मीणा के साथ सहायक उपनिरीक्षक शंकरलाल डोडियार, कांस्टेबल बालकृष्ण, ओमप्रकाश, सुभाषचंद्र मीणा, रौनक और लक्ष्मीलाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई ने अपराधियों में खौफ पैदा किया है, लेकिन इस घटना ने समाज के सामने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक तरफ जहां कानून अपना काम कर रहा है, वहीं दूसरी ओर चार मासूम बच्चे अपनी मां की ममता और पिता के संरक्षण, दोनों से महरूम होकर न्याय की गुहार लगा रहे हैं।

Vishnu Lohar, Jhadol

Vishnu Lohar, Jhadol

नाम: विष्णु लोहार

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल, झाड़ोल)

कार्यक्षेत्र: झाड़ोल, उदयपुर (राजस्थान) - मुख्य रूप से झाड़ोल और गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र एवं आसपास का ग्रामीण अंचल

अनुभव: करीब 10 वर्ष

बीट और विशेषज्ञता 

  • स्थानीय एवं ग्रामीण समाचार: झाड़ोल व गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र, ग्रामीण पंचायतों, सामाजिक गतिविधियों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की नियमित कवरेज।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, पंचायत, विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियां, जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम एवं राजनीतिक घटनाक्रम।
  • क्राइम: पुलिस कार्रवाई, अपराध संबंधी घटनाएं, कानून-व्यवस्था एवं न्यायिक मामलों की रिपोर्टिंग।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, जनसुनवाई, विकास कार्य, शिविरों एवं प्रशासनिक निर्णयों की कवरेज।
  • शिक्षा: विद्यालयों, महाविद्यालयों, शिक्षा योजनाओं, विद्यार्थियों की उपलब्धियों एवं शिक्षा संबंधी समस्याओं पर रिपोर्टिंग।
  • स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर, सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं, जनस्वास्थ्य एवं जागरूकता विषयक समाचार।
  • बिज़नेस एवं व्यापार: स्थानीय व्यापार, बाजार गतिविधियां, छोटे व्यवसाय, उद्यमिता एवं आर्थिक गतिविधियों से जुड़े विषय।
  • सामाजिक एवं जनहित मुद्दे: ग्रामीण समस्याएं, नागरिक सुविधाएं, सामाजिक सरोकार, सरकारी योजनाएं, ग्रामीण विकास तथा जनकल्याण से जुड़े विषयों की विशेष कवरेज।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • वाणिज्य स्नातक (B.Com)
  • वाणिज्य स्नातकोत्तर (M.Com)
  • B.Ed (बैचलर ऑफ एजुकेशन)
  • BSTC (बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट)

Next Story