उदयपुर: झाड़ोल में भाजपा का दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर संपन्न
झाड़ोल के विद्या निकेतन विद्यालय में आयोजित शिविर में कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी समेत वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूती का मंत्र दिया।

उदयपुर। भारतीय जनता पार्टी देहात जिला उदयपुर के अंतर्गत झाड़ोल मंडल द्वारा विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय महा अभियान प्रशिक्षण शिविर का सफलतापूर्वक समापन हुआ। संगठन की रीति-नीति और वैचारिक सुदृढ़ीकरण को समर्पित इस शिविर का औपचारिक शुभारंभ 21 मार्च को राजराना गुणवंत सिंह झाला द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। प्रथम दिवस के विभिन्न सत्रों में कार्यकर्ताओं को शंकर खराड़ी, भंवर सिंह पवार एवं शंकर गायरी का पाथेय प्राप्त हुआ। इसी क्रम में राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती और जनसेवा का मंत्र दिया। शिविर के प्रथम दिन की रात्रि में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें प्रख्यात गायक नारायण जोशी एवं हरीश जोशी ने अपनी सुमधुर भजनों की प्रस्तुतियों से आध्यात्मिक समां बांध दिया।
प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन भी वैचारिक विमर्श का क्रम अनवरत जारी रहा, जिसमें भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चंद्रगुप्त सिंह चौहान, डूंगर पटेल, भाजपा देहात जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली, नीलम पुरोहित एवं भेरूलाल वडेरा ने विभिन्न सत्रों के माध्यम से कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। दो दिवसीय इस सघन प्रशिक्षण कार्यक्रम में झाड़ोल क्षेत्र के कुल 170 पार्टी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने सक्रिय रूप से सहभागिता दर्ज की। कार्यक्रम के समस्त सत्रों का कुशल संचालन भाजपा नेता मनीष पुरोहित द्वारा किया गया। शिविर के सुव्यवस्थित प्रबंधन में वर्ग अधिकारी निर्मल दर्जी एवं पलक राजेश जैन की प्रमुख भूमिका रही। इस दौरान लाल सिंह राणावत, धीरज पुरबिया, राजू निमावत, बंसीलाल वडेरा, पंकज पांडे और भावूक कोडिया ने विभिन्न व्यवस्थाओं में अपना सक्रिय सहयोग प्रदान कर शिविर को सफल बनाया। यह प्रशिक्षण शिविर आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा फूंकने और संगठन की वैचारिक नींव को सशक्त करने की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध हुआ है।

Ruturaj Ravan
यह प्रातःकाल मल्टीमीडिया में वेबसाइट मैनेजर और सोशल मीडिया एक्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत हैं, और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता व डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इससे पूर्व उन्होंने दैनिक प्रहार में वेबसाइट प्रबंधन और सोशल मीडिया के लिए रचनात्मक कंटेंट निर्माण और रणनीतियों में अनुभव अर्जित किया। इन्होंने कोल्हापुर के छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय से स्नातक और हैदराबाद के सत्या इंस्टीट्यूट से उच्च शिक्षा पूरी की। इन्हें SEO मैनेजमेंट, सोशल मीडिया और उससे संबंधित रणनीतियाँ तैयार करने में व्यापक अनुभव है।
