मुख्यमंत्री निवास में हुई अहम बैठक में झाड़ोल से पहुंचे भाजपा पदाधिकारियों ने रखीं क्षेत्र की प्रमुख मांगें
मुख्यमंत्री निवास जयपुर में आयोजित बैठक में झाड़ोल के भाजपा पदाधिकारियों ने क्षेत्र में अधूरे हाईवे कार्य, रोडवेज बसों की बहाली, हरिहर धाम बदराणा के विकास और किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने जैसी प्रमुख मांगें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के सामने रखीं। सीएम ने सभी मुद्दों के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर आयोजित भाजपा जिला पदाधिकारियों और मंडल अध्यक्षों की खास बैठक में झाड़ोल विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने प्रभावी उपस्थिति दर्ज कराते हुए लंबे समय से लंबित विकास कार्यों पर सरकार का ध्यान केंद्रित कराया। बैठक में झाड़ोल से जिला अध्यक्ष पुष्कर तेली के नेतृत्व में भाजपा देहात जिला प्रवक्ता नीलम राज पुरोहित, जिला मंत्री निर्मल गरासिया, संजय मेहता, झाड़ोल मंडल अध्यक्ष शंकरलाल गायरी, ओगणा मंडल अध्यक्ष तख्त सिंह सोलंकी, फलासिया मंडल अध्यक्ष भेरूलाल प्रजापत, कोटड़ा मंडल अध्यक्ष हिम्मत तावड़ और मामेर मंडल अध्यक्ष मालराम पारगी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान जिला प्रवक्ता नीलम राजपुरोहित और मंडल अध्यक्ष शंकरलाल गायरी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को झाड़ोल क्षेत्र में पूर्ण हुए विकास कार्यों और घोषणाओं के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही उन्होंने क्षेत्र की प्रमुख मांगों को विस्तार से रखा। इनमें नेशनल हाईवे 58-ई के खेरिया घाटा और रण घाटी पर अधूरे पड़े कार्यों को शीघ्र पूरा करवाने, हरिहर धाम बदराणा के विकास के लिए बजट आवंटन, कोरोना काल में बंद हुई रोडवेज बस सेवाओं को पुनः प्रारंभ करने और किसानों को समय पर यूरिया खाद उपलब्ध कराने जैसी आवश्यक मुद्दे शामिल रहे।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सभी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि झाड़ोल क्षेत्र की समस्याओं का यथासंभव शीघ्र समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य विकास कार्यों को गति देना और जनहित से जुड़े मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करना है।
बैठक समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा और राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने झाड़ोल से पहुंचे भाजपा पदाधिकारियों के साथ सामूहिक फोटो भी खिंचवाया। बैठक ने झाड़ोल क्षेत्र के विकास संबंधी मुद्दों को सरकार के उच्च स्तर तक पहुँचाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
- झाड़ोल भाजपा बैठकमुख्यमंत्री भजनलाल शर्माझाड़ोल विकास कार्यNH 58E झाड़ोलहरिहर धाम बदराणा विकासरोडवेज बस सेवा झाड़ोलपुष्कर तेली भाजपानीलम राजपुरोहित भाजपाशंकरलाल गायरी झाड़ोलराजस्थान भाजपा समाचारJhadol BJP meetingCM Bhajanlal SharmaJhadol development demandsNH 58E work RajasthanHarihar Dham Badrana developmentJhadol roadways restorationPushkar Teli BJP

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
