वीरता, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर भाजपा मावली मंडल द्वारा प्रताप वाटिका में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके आदर्शों और त्यागमय जीवन को स्मरण किया।

आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप के राष्ट्र एवं संस्कृति रक्षा के लिए किए गए संघर्ष को याद करते हुए उन्हें प्रेरणास्रोत बताया। कार्यक्रम के दौरान सभी ने उनके शौर्य, पराक्रम और स्वाभिमान के मूल्यों को समाज में आगे बढ़ाने का संकल्प भी व्यक्त किया।

इस अवसर पर भाजपा मावली मंडल अध्यक्ष कैलाश गाडरी, पूर्व प्रधान सुशील ओस्तवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष नंदलाल खटवड़, मावली शक्तिकेंद्र संयोजक बादल शर्मा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनोज पुजारी, राकेश खटवड़, बंशीलाल पालीवाल, धर्मेंद्र सिंह गुर्जर, जगपाल सिंह बगावत, अर्जुन रैगर, लखन सोनी, अरुण आमेटा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित यह कार्यक्रम उनके आदर्शों के प्रति सम्मान और समाज में राष्ट्रभक्ति, स्वाभिमान तथा सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता का संदेश देने वाला रहा।

Bhupesh Prajapat (Udaipur)

Bhupesh Prajapat (Udaipur)

नाम: भूपेश प्रजापत

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: मावली (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति और क्राइम (अपराध)

परिचय 

भूपेश प्रजापत मावली क्षेत्र के ग्राउंड रिपोर्टर हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय राजनीति और आपराधिक मामलों की रिपोर्टिंग करते हैं। इसके साथ ही वह क्षेत्र की जन समस्याओं, सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रशासनिक स्तर पर भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों व उनकी जांच पर नियमित रूप से समाचार कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

भूपेश प्रजापत शैक्षणिक रूप से स्नातक (Graduate) हैं।

Next Story