ओगणा में 101 दीपों से जगमगाया मानस माता जी मंदिर, PM मोदी का जन्मदिवस मनाया
ओगणा में भाजपा मंडल ने 101 दीप प्रज्वलित कर पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस मनाया। पानरवा शक्ति केंद्र पर भी विशेष कार्यक्रम हुआ।

तस्वीर में मंदिर परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर दीप जलाकर खड़े भाजपा कार्यकर्ता नजर आ रहे हैं
ओगणा में भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार शाम 7 बजे मानस माता जी मंदिर परिसर में 101 दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की प्रार्थना की।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष तख्त सिंह सोलंकी, मंडल प्रतिनिधि मदनलाल शर्मा, मंडल महामंत्री लक्ष्मीलाल सेन, मंडल उपाध्यक्ष तोलाराम मेघवाल, भावना पंडा, वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रकाश सागोटिया, युवा मोर्चा महामंत्री हरि सिंह राजपूत, बूथ अध्यक्ष सुंदरलाल लोहार, भवानी सिंह सोलंकी, दीपक प्रजापत, करण सिंह सिसोदिया, कृष्ण गोपाल पुरबिया, महेंद्र लोहार, भोपाल सिंह पडियार और प्रभु सिंह वार्ड पंच सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसी क्रम में भाजपा मंडल ओगणा के प्रत्येक बूथ एवं शक्ति केंद्र पर भी शक्ति केंद्र संयोजकों के नेतृत्व में मंदिरों में दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने इस दौरान प्रधानमंत्री के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
पानरवा शक्ति केंद्र पर शक्ति केंद्र संयोजक मांगीलाल पटेल के नेतृत्व में युवा कार्यकर्ताओं के साथ अंबा माता मंदिर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस तरह ओगणा मंडल के विभिन्न बूथों और शक्ति केंद्रों पर दीप प्रज्वलन के साथ जन्मदिवस कार्यक्रम आयोजित किए गए।

Pratahkal Hub
प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"
