भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश चौधरी ने सुल्तान जी का खेरवाड़ा में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक और वैज्ञानिक विधियों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

उदयपुर जिले की झाडोल विधानसभा क्षेत्र के मंडल ग्राम पंचायत सुल्तान जी का खेरवाड़ा में मंगलवार रात्रि किसान चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश चौधरी ने किसानों से संवाद करते हुए आधुनिक खेती अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसान भाइयों को पारंपरिक खेती के तरीकों के साथ-साथ तकनीकी उपकरणों, उन्नत बीजों और वैज्ञानिक विधियों का उपयोग करना चाहिए, जिससे कम लागत में अधिक पैदावार और बेहतर मुनाफा प्राप्त किया जा सके।

विधानसभा मीडिया संयोजक जीतू भाई शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि किसान चौपाल के दौरान कृषि से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर भी चर्चा की गई। कैलाश चौधरी ने कहा कि किसान भाइयों की कृषि संबंधी समस्याओं का समाधान करना सरकार का मुख्य उद्देश्य है और किसानों की उन्नति ही देश की प्रगति का आधार है।

रात्रि चौपाल में राजस्थान सरकार के जनजाति कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में उदयपुर शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह, उदयपुर देहात जिला अध्यक्ष पुष्कर तेली, पूर्व देहात जिला अध्यक्ष भंवर सिंह पवार, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रमोद सांमर, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री जीवन चौधरी, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष दालीचंद डांगी, पूर्व जिला मंत्री जया मीणा, किसान मोर्चा पूर्व जिला अध्यक्ष नारायण सिंह, किसान मोर्चा जिला महामंत्री श्रीमोहन, देहात जिला मंत्री संजय मेहता, जिला प्रवक्ता नीलम राजपुरोहित, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष देवीलाल गायरी, किसान मोर्चा जिला मंत्री मोहन पटेल, एसटी मोर्चा जिला मंत्री बंसीलाल वडेरा, झाडोल मंडल अध्यक्ष शंकरलाल गाडरी, फलासिया मंडल अध्यक्ष भेरूलाल प्रजापत, पूर्व मंडल अध्यक्ष भोपाल सिंह, ओगणा मंडल अध्यक्ष तखत सिंह सोलंकी, युवा मोर्चा अध्यक्ष धीरज पुरबिया, सुल्तान की खेरवाड़ा सरपंच लक्ष्मीलाल माणसा, लोकेश कुमावत, झाडोल मंडल उपाध्यक्ष लाल सिंह राणावत, दिनेश गरासिया, मांगीलाल पटेल, चंद्र सिंह झाला, सोशल मीडिया प्रभारी यशपाल सिंह राणावत, राजेश सोनी और भावुक जैन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और किसान उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन मनीष पुरोहित ने किया। किसान चौपाल के माध्यम से किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, सरकारी प्राथमिकताओं और कृषि विकास से जुड़े मुद्दों पर जागरूक करने का प्रयास किया गया, जिससे क्षेत्र के किसानों को खेती में नई दिशा और बेहतर अवसर मिल सकें।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story