गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भाजपा मंडल कानोड़ की ओर से विभिन्न मंदिरों एवं मठों में पहुंचकर संत-महात्माओं का सम्मान किया गया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने श्रद्धापूर्वक संतों का सम्मान कर गुरु परंपरा के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।

कार्यक्रम संयोजक विनोद जोशी ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने लक्ष्मी नारायण मंदिर, गोपाल राय मंदिर, मुरलीधर जी मंदिर, राडा जी बावजी का स्थान, चामुंडा माता मंदिर तथा खाकल देव जी मंदिर सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर संत-महात्माओं का सम्मान किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष हरेंद्र सिंह राव, महामंत्री हितेंद्र सुथार, पूर्व मंडल अध्यक्ष भगवती लाल शर्मा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अनिल शर्मा, उपाध्यक्ष रणजीत सिंह सारंगदेवोत, जम्बू धीग, प्रभु लाल खटीक, चिन्मय व्यास सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही और विभिन्न धार्मिक स्थलों पर संतों के सम्मान के साथ आयोजन संपन्न हुआ।

Bharat Jaroli, Udaipur

Bharat Jaroli, Udaipur

नाम: भरत कुमार जारोली

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: कानोड़ (तहसील: कानोड़, जिला: उदयपुर, राजस्थान)

बीट : स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भरत कुमार जारोली राजस्थान के उदयपुर जिले के अंतर्गत आने वाले कानोड़ तहसील और उसके आसपास के क्षेत्रों के वरिष्ठ संवाददाता हैं। वह अपने क्षेत्र में पुलिस थाना, अस्पताल, स्थानीय प्रशासन, राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापारिक गतिविधियों सहित सभी विषयों पर नियमित रूप से समाचार कवर करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

भरत कुमार जारोली को पत्रकारिता के क्षेत्र में 35 वर्षों का लंबा और व्यापक अनुभव है। वह साल 1982 से लगातार 'प्रातः काल' दैनिक समाचार पत्र के साथ जुड़े हुए हैं। इससे पूर्व वह 'राजस्थान पत्रिका' (उदयपुर) से जुड़े हुए थे, जहाँ उन्होंने 35 वर्षों तक नियमित रूप से काम किया।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा हायर सेकेंडरी स्कूल से पूरी की है।

Next Story