दिनांक 14 फरवरी 2026: भाजपा मंडल कानोड की विकसित भारत ग्रामीण रोजगार आजीविका मिशन गारंटी (VB-GRAM-G) की मंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन नगरपालिका कानोड में शुक्रवार को सम्पन्न हुआ।

कार्यशाला की अध्यक्षता एवं मुख्य अतिथि

यह कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष हरेंद्र सिंह राव की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। कार्यशाला में निम्नलिखित पदाधिकारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे:

  • भँवर भट्ट (विधानसभा संयोजक व पूर्व जिला मंत्री भाजपा)
  • संजय कुमार (विस्तारक)
  • अनूप श्रीमाली (मंडल प्रतिनिधि एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष)
  • गिरधारी सोनी (मंडल प्रतिनिधि)
  • हितेंद्र सुथार (मंडल महामन्त्री)
  • दिनेश जोशी (भाजयुमो के पूर्व देहात जिला प्रभारी)
  • रणजीत सिंह सारंगदेवोत् (मंडल संयोजक)
  • राजकुमार सुथार (सह संयोजक)

योजना की जानकारी एवं वक्ताओं का संबोधन

इस अवसर पर VB-GRAM-G के विधानसभा संयोजक भँवर भट्ट ने कार्यशाला को सम्बोधित किया। उन्होंने योजना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा:

"यह योजना श्रमिकों और ग्रामीणों के हित में है। यह योजना नरेगा का ही विस्तारित रूप है, जिसमें केंद्र सरकार ने इसे 100 दिन के बजाय अब 125 दिन के रोजगार की गारण्टी दी है।"

भट्ट ने समय पर भुगतान इत्यादि के बारे में विस्तार से बताया तथा कार्यक्रम को मंच पर उपस्थित सभी वक्ताओं ने भी संबोधित किया।

उपस्थित कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक

इस अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे:

  • रामेश्वर प्रजापत् (पूर्व महामन्त्री)
  • पवन व्यास (पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष)
  • विनोद जोशी (मंडल उपाध्यक्ष)
  • शिवनारायण पुरोहित, हिम्मत सिंह झाला, धर्मवीर व्यास, प्रभु लाल खटीक, दौलतराम खोखावत, भैरूलाल तम्बोली, ललित वैष्णव सहित कई कार्यकर्ता, श्रमिक व माता बहिन उपस्थित थे।

कार्यक्रम का समापन

  • गीत: धर्मवीर व्यास
  • संचालन: दिनेश जोशी
  • आभार प्रदर्शन: मंडल अध्यक्ष हरेंद्र सिंह राव
Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story