फतहनगर में रविवार को भारतीय जनता पार्टी की मावली विधानसभा के मावली, घासा, फतहनगर-सनवाड़ एवं डबोक मंडलों की संयुक्त बैठक आयोजित हुई, जिसमें संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, डिजिटल लर्निंग को बढ़ावा देने तथा आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के दौरान श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले पखवाड़ा कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। इसके साथ ही संगठनात्मक विषयों, कार्यकर्ता प्रशिक्षण एवं बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर उदयपुर देहात जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली, मावली विधानसभा प्रत्याशी कृष्ण गोपाल पालीवाल, देहात जिला उपाध्यक्ष रोशन सुथार, जिला मंत्री ऋतु अग्रवाल, जिला मीडिया प्रभारी मोहब्बत सिंह राव, मंडल अध्यक्ष कैलाश गाडरी, पर्वत सिंह कीतावत, नितिन सेठिया, जीवन सिंह राव, पूर्व प्रधान जीत सिंह चुंडावत तथा नंदलाल खटवड़ सहित विधानसभा के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान भी किया गया, जिससे संगठनात्मक ढांचे को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत किया जा सके।

Vikas Chawada (Udaipur)

Vikas Chawada (Udaipur)

नाम: विकास चावड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)

कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)

अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय

बीट और मुख्य विषय 

  • स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
  • राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
  • जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

हायर सेकेंडरी

Next Story