भारतीय जनता पार्टी मंडल ओगणा द्वारा ग्राम पंचायत बिरोठी स्थित वीरेश्वर महादेव मंदिर परिसर में डिजिटल लर्निंग अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष तख्त सिंह सोलंकी ने किया। अभियान के तहत मंडल के 25 कार्यकर्ताओं ने डिजिटल लर्निंग अभियान में अपना पंजीकरण कराया तथा प्रमाण-पत्र (सर्टिफिकेट) प्राप्त किए।

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल माध्यमों के प्रभावी उपयोग तथा संगठन को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया गया। मंडल अध्यक्ष तख्त सिंह सोलंकी ने कार्यकर्ताओं से डिजिटल अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को इस अभियान से जोड़ने का आह्वान किया।

इस अवसर पर मंडल महामंत्री दिनेश गरासिया, मंडल उपाध्यक्ष शांतिलाल गरासिया, मंडल उपाध्यक्ष केसर सिंह, भारत सिंह सिसोदिया, ग्राम पंचायत बिरोठी के प्रशासक नाथूलाल, सोशल मीडिया मंडल संयोजक मांगीलाल पटेल, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शेर सिंह सोलंकी, आईटी मंडल संयोजक करण सिंह सिसोदिया, पूर्व मंडल महामंत्री जीवाराम परमार, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह, मंडल के सभी बूथ अध्यक्ष तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष तख्त सिंह सोलंकी ने कार्यकर्ताओं से 28 जून 2026 को प्रातः 11:00 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम को प्रत्येक बूथ पर अनिवार्य रूप से सुनने तथा उसकी जानकारी सरल ऐप पर अपलोड करने का भी अनुरोध किया। कार्यक्रम संगठन के डिजिटल सशक्तिकरण, तकनीकी दक्षता और बूथ स्तर तक डिजिटल भागीदारी बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में संपन्न हुआ।

Vishnu Lohar, Jhadol

Vishnu Lohar, Jhadol

नाम: विष्णु लोहार

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल, झाड़ोल)

कार्यक्षेत्र: झाड़ोल, उदयपुर (राजस्थान) - मुख्य रूप से झाड़ोल और गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र एवं आसपास का ग्रामीण अंचल

अनुभव: करीब 10 वर्ष

बीट और विशेषज्ञता 

  • स्थानीय एवं ग्रामीण समाचार: झाड़ोल व गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र, ग्रामीण पंचायतों, सामाजिक गतिविधियों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की नियमित कवरेज।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, पंचायत, विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियां, जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम एवं राजनीतिक घटनाक्रम।
  • क्राइम: पुलिस कार्रवाई, अपराध संबंधी घटनाएं, कानून-व्यवस्था एवं न्यायिक मामलों की रिपोर्टिंग।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, जनसुनवाई, विकास कार्य, शिविरों एवं प्रशासनिक निर्णयों की कवरेज।
  • शिक्षा: विद्यालयों, महाविद्यालयों, शिक्षा योजनाओं, विद्यार्थियों की उपलब्धियों एवं शिक्षा संबंधी समस्याओं पर रिपोर्टिंग।
  • स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर, सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं, जनस्वास्थ्य एवं जागरूकता विषयक समाचार।
  • बिज़नेस एवं व्यापार: स्थानीय व्यापार, बाजार गतिविधियां, छोटे व्यवसाय, उद्यमिता एवं आर्थिक गतिविधियों से जुड़े विषय।
  • सामाजिक एवं जनहित मुद्दे: ग्रामीण समस्याएं, नागरिक सुविधाएं, सामाजिक सरोकार, सरकारी योजनाएं, ग्रामीण विकास तथा जनकल्याण से जुड़े विषयों की विशेष कवरेज।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • वाणिज्य स्नातक (B.Com)
  • वाणिज्य स्नातकोत्तर (M.Com)
  • B.Ed (बैचलर ऑफ एजुकेशन)
  • BSTC (बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट)

Next Story