फतहनगर-सनवाड़ में भाजपा की 'आत्मनिर्भर मंडल' बैठक आयोजित
मंडल अध्यक्ष नितिन सेठीया की अध्यक्षता में संगठनात्मक मजबूती और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा, पश्चिम बंगाल में जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न।

फतहनगर-सनवाड़ में आयोजित 'आत्मनिर्भर मंडल' बैठक के दौरान मंडल अध्यक्ष नितिन सेठीया, पूर्व चेयरमैन मंजु देवी भील, मुकेश कुमार खटीक और अन्य भाजपा कार्यकर्ता।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीन नवीन के आदेश तथा राजस्थान प्रदेश भाजपा एवं जिला संगठन के निर्देशानुसार भाजपा फतहनगर-सनवाड़ मंडल की “आत्मनिर्भर मंडल” बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष नितीन सेठीया ने की।
बैठक में नगरपालिका की निवर्तमान चेयरमैन मंजु देवी भील तथा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार खटीक मंचासीन रहे। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों और मंडल स्तर पर संगठन को अधिक मजबूत बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठन विस्तार और सक्रियता बढ़ाने के संबंध में सुझाव भी लिए गए।
बैठक में कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल में पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर खुशी व्यक्त की। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए नारेबाजी कर उत्साह जताया।
बैठक में विनोद धर्मावत, रमेश चंद्र तेली, ओमप्रकाश टेलर, दीपक बड़गुर्जर, संजय पालीवाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष गोवर्धन सोनी, किसान मोर्चा अध्यक्ष संतोष प्रजापत, एसटी मोर्चा अध्यक्ष शैलेश मीणा, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष पुरण जीनगर, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष शंकर लाल लोहार, प्रकाश देवड़ा, विनोद चावड़ा, चिराग चण्डालिया, सुनील कोठारी, संजय विश्लोत, नटवर लाल अग्रवाल, नन्दलाल कुमावत, श्रैयांश पोखरना, रतनलाल प्रजापत, राजेश टेलर सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी पदाधिकारियों ने आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने का संदेश देते हुए मंडल स्तर पर भाजपा की मजबूती और विस्तार पर जोर दिया।

Vikas Chawada (Udaipur)
नाम: विकास चावड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)
कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)
अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय
बीट और मुख्य विषय
- स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
- राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
- जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
हायर सेकेंडरी
