भींडर पंचायत समिति की भोपाखेड़ा ग्राम पंचायत में नवनिर्वाचित सरपंच हेमराज मीणा और उप सरपंच मदन गाडरी ने 2 नवंबर 2026 को रवि पुष्य नक्षत्र के शुभ मुहूर्त में विधि-विधान के साथ पदभार ग्रहण किया। पंचायत भवन में आयोजित समारोह में ग्राम विकास अधिकारी ने दोनों नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को आधिकारिक रूप से पदभार ग्रहण करवाया।

पदभार ग्रहण समारोह के दौरान गांव में उत्सव जैसा माहौल रहा। ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित सरपंच हेमराज मीणा, उप सरपंच मदन गाडरी और सभी वार्ड पंचों का मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर एवं उपरना ओढ़ाकर स्वागत और अभिनंदन किया।

पदभार संभालने के बाद सरपंच हेमराज मीणा और उप सरपंच मदन गाडरी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए जनता की ओर से मिले विश्वास और स्नेह के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि वे जनता के भरोसे पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। भोपाखेड़ा ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में किसी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी।

नवनिर्वाचित सरपंच एवं उप सरपंच ने कहा कि पंचायत के प्रत्येक वार्ड में सड़क, पानी, बिजली, सफाई और शिक्षा से जुड़े कार्य प्राथमिकता के आधार पर करवाए जाएंगे। उन्होंने बिना किसी भेदभाव के सभी को साथ लेकर गांव को आदर्श ग्राम पंचायत बनाने का संकल्प जताया।

इस अवसर पर उप सरपंच मदन गाडरी ने भी ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया और पंचायत के विकास कार्यों में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने पदभार ग्रहण के साथ ही पंचायत के विकास को प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता जताई। अब ग्रामीणों की निगाहें सड़क, पेयजल, बिजली, स्वच्छता और शिक्षा से जुड़े कार्यों पर रहेंगी।

Budhi prakash parashar (Udaipur)

Budhi prakash parashar (Udaipur)

नाम: बुद्धि प्रकाश पाराशर

वर्तमान पद: सीनियर पत्रकार (प्रातःकाल)

कार्यक्षेत्र: कस्बा खेरोदा (तहसील: भींडर, जिला: उदयपुर, राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, शिक्षा, प्रशासन, स्वास्थ्य एवं अन्य स्थानीय समाचार

परिचय 

बुद्धि प्रकाश पाराशर राजस्थान के उदयपुर जिले के खेरोदा क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वह मुख्य रूप से कस्बा खेरोदा, भींडर तहसील और आसपास के ग्रामीण व शहरी इलाकों को कवर करते हैं। उनके कार्यक्षेत्र में स्थानीय राजनीति, कानून-व्यवस्था (क्राइम), शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन और जनहित से जुड़े सभी मुख्य विषय शामिल हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

बुद्धि प्रकाश पाराशर जी को मीडिया क्षेत्र में 30 साल का लंबा और व्यापक अनुभव है:

  • वह साल 2000 से लगातार 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं।
  • उन्हें 'राजस्थान पत्रिका' के साथ भी काम करने का लंबा अनुभव रहा है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा स्नातक (Graduate) स्तर तक पूरी की है।

Next Story