मावली | मेवाड़ क्षेत्र की अग्रणी संस्था मेवाड़ क्षत्रिय महासभा संस्थान में संगठनात्मक विस्तार करते हुए मावली तहसील की कमान सौंपी गई है। संस्थान के केंद्रीय अध्यक्ष श्री बालू सिंह कानावत ने 11 मार्च को एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए श्री भोम सिंह चुंडावत को मावली तहसील अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है।

संगठनात्मक अनुभव और उपलब्धियां

चुंडावत खेड़ी के निवासी श्री भोम सिंह चुंडावत का सार्वजनिक और सामाजिक जीवन काफी विस्तृत रहा है। वे न केवल एक प्रभावशाली शिक्षक नेता रहे हैं, बल्कि उन्होंने कई प्रतिष्ठित संस्थाओं में भी अपनी सेवाएं दी हैं। श्री चुंडावत "जौहर स्मृति संस्थान चितौड़गढ़ के कार्यकारी सदस्य" रहने के साथ ही, "महाराणा प्रताप क्षत्रीय सेवा संस्थान के संस्थापक सदस्य एवं अध्यक्ष" के रूप में भी महत्वपूर्ण दायित्व निभा चुके हैं।

वर्तमान दायित्व और सामाजिक सक्रियता

उनकी सांगठनिक क्षमता और समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए यह नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वर्तमान में चुंडावत हरावल स्मृति संस्थान के संरक्षक के रूप में मार्गदर्शक की भूमिका निभा रहे हैं और साथ ही वे राजस्थानी भाषा मान्यता संघर्ष समिति के मावली तहसील पाटवी के पद पर भी सक्रिय हैं। उनकी इस नियुक्ति पर क्षेत्र के गणमान्य जनों ने हर्ष व्यक्त किया है।

Updated On
Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story