अभियान और उच्चाधिकारियों का निर्देशन

जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई निम्नलिखित अधिकारियों के मार्गदर्शन में अंजाम दी गई:

  • उदयपुर रेंज के महानिरीक्षक गौरव श्रीवास्तव के निर्देशन में।
  • जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशानुसार।
  • अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा अंजना सुखवाल एवं वृताधिकारी वल्लभनगर राजेन्द्र सिंह जैन के सुपरविजन में।

कार्रवाई का विवरण

थाना प्रभारी भींडर के नेतृत्व में टीम ने 20 फरवरी 2026 को कार्रवाई की। पुलिस ने एएनटीएफ (ANTF) के सहयोग से नेशनल हाईवे 27 पर कीर की चौकी से नारायणपुरा टोल प्लाजा के बीच एक होटल के पीछे खाली पड़ी जमीन से दो प्लास्टिक कट्टों में भरा अवैध अफीम डोडा चूरा बरामद किया।


कानूनी कार्रवाई और जांच

मामले में प्रकरण संख्या 27/2026 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस तस्करी से जुड़े आरोपियों की तलाश में जुटी है।


"भींडर थाना की बड़ी कार्रवाई: 36 किलो 980 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा जब्त"

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story