उदयपुर जिले की भीण्डर थाना पुलिस ने अवैध रूप से गांजा परिवहन करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से एक बाईक भी जब्त की है।

डीएसटी और पुलिस की संयुक्त घेराबंदी

पुलिस के अनुसार भीण्डर पुलिस और डीएसटी ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए भीण्डर के आगे श्मशान घाट के पास खड़े एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। जब पुलिस टीम ने संदिग्ध की बाईक की गहन तलाशी ली, तो उसमें से 5 किलो 154 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।

आरोपी की पहचान और पूछताछ

पुलिस द्वारा मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी भैरूलाल पुत्र गोपाल, निवासी देवरी निकुंभ, जिला चित्तौड़गढ़ को गिरफ्तार किया गया है। वर्तमान में पुलिस द्वारा आरोपी से अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story