फतहनगर में कृषि उपज मण्डी समिति द्वारा भीण्डर गौण मण्डी यार्ड के विकास को गति देने के लिए महत्वपूर्ण पहल की गई है। माननीय विधायक उदय लाल डांगी (विधानसभा क्षेत्र वल्लभनगर) के निर्देशन में मण्डी समिति ने “अचल सम्पत्ति आवंटन नीति 2005” एवं इसके संशोधित प्रावधानों के अंतर्गत द्वितीय एवं पश्चातवर्ती चरण में रिक्त भूखण्डों के आवंटन हेतु योजना लॉन्च की है।

इस योजना के तहत गौण मण्डी प्रांगण भीण्डर में दुकान/दुकान मय गोदाम व प्लेटफार्म के लिए कुल 126 रिक्त भूखण्ड 99 वर्षीय लीज पद्धति पर आवंटित किए जाएंगे। आवंटन के लिए पात्र वर्गों में अनुज्ञापत्रधारी व्यापारी, मण्डी क्षेत्र की लाइसेंसधारी तेल मिलें व अन्य जिन्स प्रसंस्करण इकाइयाँ (मण्डी परिसर से बाहर संचालित), मण्डी क्षेत्र के कृषक, निःशक्तजन, पंजीकृत कृषक उत्पादक संगठन/कम्पनियाँ तथा विधवा महिला कृषक शामिल हैं।

मण्डी समिति के सचिव कुन्दन देवल ने बताया कि इच्छुक आवेदक निर्धारित प्रारूप में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदन जमा कराने की अंतिम तिथि 12 जून 2026 दोपहर 3:00 बजे तक निर्धारित की गई है।

यह पहल भीण्डर मण्डी यार्ड के बुनियादी ढांचे के विकास को नई दिशा देगी तथा व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देगी, जिससे क्षेत्र के किसानों और व्यापारियों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध हो सकेंगी।

Vikas Chawada (Udaipur)

Vikas Chawada (Udaipur)

नाम: विकास चावड़ा

वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)

कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)

अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय

बीट और मुख्य विषय 

  • स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
  • राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
  • जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

हायर सेकेंडरी

Next Story