✕
भींडर: गोविंदपुरा मंडल में विराट हिंदू सम्मेलन और त्रिवेणी संगम धर्म सभा आयोजित
By Bhupesh Prajapat (Udaipur)Published on
संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में मावली खंड के गादोली में भव्य कलश यात्रा और धर्म सभा संपन्न, 6000 लोगों ने ग्रहण की महाप्रसादी।

x
भींडर के गादोली गांव में संघ शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन के दौरान निकाली गई भव्य कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब।
भगवा रंग में रंगा गोविंदपुरा मंडल, मावली खंड (जिला भींडर)। भगवान गोविंद की नगरी गोविंदपुरा और चामुंडा माता की नगरी गादोली पंचायत में भगवा की धूम मची।
संघ शताब्दी वर्ष और त्रिवेणी संगम संघ के 100 वर्षों के साधना (शताब्दी वर्ष) पर मावली खंड के गोविंदपुरा मंडल में बुधवार को विराट हिंदू सम्मेलन के उपलक्ष्य में त्रिवेणी संगम के साथ धर्म सभा हुई। भव्य कलश यात्रा का मार्ग गांव गादोली चारभुजा मंदिर, गोविंदपुरा चारभुजा मंदिर, चिपी खेड़ा चारभुजा मंदिर एवं वाजमियां चारभुजा मंदिर से डीजे के साथ कलश यात्रा सभी मार्ग से होते हुए सभा स्थल खेल मैदान गादोली तलाई पहुंची। इस अवसर पर त्रिवेदी संगम के रूप में कलश यात्रा सभा स्थल पर पहुंची जिसमें संतों का सानिध्य प्राप्त हुआ। प्रबुद्ध वक्ताओं के विचार और विषय महिला शक्ति एवं परिवार प्रबोधन: अनीशा जी शर्मा (नारायणी सखी मावली समरसता गतिविधि के तहत) ने परिवार प्रबोधन के विषय पर विचार रखे। सामाजिक समरसता व पर्यावरण: नीलम दीदी (गायत्री परिवार मावली) ने सामाजिक समरसता व पर्यावरण विषय में जानकारी दी। संघ पृष्ठभूमि व नागरिक शिष्टाचार: मुख्य वक्ता प्रेम शंकर आमेटा (प्रांत सह धर्म जागरण प्रमुख) ने संघ की पृष्ठभूमि व शताब्दी वर्ष पर हिंदू सम्मेलन आयोजन के हेतु बताते हुए नागरिक शिष्टाचार एवं स्वबोध पर अपने विचार व्यक्त किये। "हिंदू समाज में जब तक संगत व संगत चलती रहेगी तब तक हिंदू समाज का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता।" संतों का पावन सानिध्य और उद्बोधन भैरू महाराज (नवाणिया आश्रम): 100 वर्ष से अधिक उम्र के भैरू महाराज ने कहा— "संगठन बनाने पर समाज का भला रहेगा। संघ वालों के साथ सब लगे रहो, सबका भला होगा।" संत संजय गिरी जी महाराज (पंचदश नाम जूना अखाड़ा): आपने सनातन समाज को एकजुट होकर सनातन को सनातन बनाए रखने पर अपना उद्बोधन दिया व "अपने परिवारों को अपनी मर्यादा में रह कर समाज सहयोग करें सहायता करनी चाहिए" ऐसी बात कही। संत रोहित पुरी जी: आपने पांच प्रण दिलाये और कहा कि— "हिंदू समाज एक पुत्र संघ के नाम व एक संत के नाम पर हर परिवार दे, तभी सनातन का भला होगा।" महाप्रसादी और समापन अंत में 6000 लोगों ने महाप्रसादी को प्राप्त किया और छोटे गांव में सामाजिक समरसता का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया। अंत में भारत माता की आरती के साथ भोजन मंत्र कर कर प्रसादी ग्रहण की गई।

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
Next Story
Related News
X
