भीलवाड़ा: राष्ट्रीय अधिवेशन में ऋषभदेव पुलक मंच के 3 सदस्य मनोनीत
आचार्य पुलक सागर के सान्निध्य में हुए 29वें महाअधिवेशन में पुष्पदत्त, सरोज और बलवंत को जोन व राष्ट्रीय कार्यकारिणी की जिम्मेदारी मिली।

तस्वीर में पारंपरिक परिधान पहने मंच सदस्य सम्मान पत्र हाथ में थामे हुए खड़े हैं।
ऋषभदेव। भीलवाड़ा में राष्ट्रसंत परम पूज्य आचार्य श्री पुलक सागर जी महाराज ससंघ के पावन सान्निध्य में आयोजित 29वें राष्ट्रीय महाअधिवेशन में ऋषभदेव पुलक मंच शाखा की सक्रिय सहभागिता रही। अधिवेशन के दौरान नवगठित विभिन्न कार्यकारिणियों की घोषणा की गई, जिसमें ऋषभदेव शाखा के पुष्पदत्त भवरा, सरोज भवरा एवं बलवंत ‘बल्लू’ को महत्वपूर्ण संगठनात्मक दायित्व सौंपे गए।
जोन-5 की नवगठित क्षेत्रीय कार्यकारिणी में पुष्पदत्त भवरा को महामंत्री, महिला कार्यकारिणी में सरोज भवरा को संगठन मंत्री तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बलवंत ‘बल्लू’ को राष्ट्रीय संगठन मंत्री मनोनीत किया गया।
मंच के महामंत्री अकलंक भेरवोत ने बताया कि राष्ट्रीय अधिवेशन में ऋषभदेव शाखा से पुष्पदत्त भवरा, जयप्रकाश वाणावत, सुमेश वानावत, बलवंत कीकावत, राकेश सुंदरोत, मनीष वाणावत, निलेश गनोड़िया, पारस भंवरा, अल्पेश दलावत, मार्गेश गाँगावत, राकेश वानावत, रेखा बरोड़िया, रेशमा गांधी, नवीन देवड़िया, दिलीप अकोत एवं अनंत कोठारी सहित बड़ी संख्या में सदस्यों ने सहभागिता की।
उन्होंने बताया कि अधिवेशन में संगठन के विस्तार, आगामी धार्मिक-सामाजिक गतिविधियों तथा समाज में सेवा कार्यों को और प्रभावी बनाने को लेकर चर्चा हुई। आचार्य श्री पुलक सागर जी महाराज के मंगल प्रवचनों एवं पावन सान्निध्य का भी सभी सदस्यों ने लाभ लिया।
अधिवेशन की पूर्व संध्या पर ‘मिले सुर मेरा तुम्हारा’ भव्य पुलक भक्ति अंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न क्षेत्रों एवं शाखाओं की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भक्ति गीतों और धार्मिक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम स्थल भक्तिमय हो गया।
मंच के सचिन गांगावत और महिला मंच की अध्यक्षा रेखा बरोड़िया ने बताया कि ऋषभदेव शाखा के सदस्यों ने अधिवेशन में उत्साह के साथ सहभागिता करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। तीन सदस्यों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलने से ऋषभदेव शाखा के पदाधिकारियों एवं समाजजनों में हर्ष का माहौल है। समाजजनों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का अभिनंदन करते हुए शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि नई जिम्मेदारियों के माध्यम से ऋषभदेव शाखा की संगठनात्मक गतिविधियों को और गति मिलेगी तथा धार्मिक, सामाजिक एवं सेवा कार्यों को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाने में सहयोग मिलेगा।

Dharnendra Jain( Kherwara)
नाम: धरणेन्द्र जैन
वर्तमान पद: सीनियर रिपोर्टर (प्रातः काल दैनिक, खेरवाड़ा विधानसभा)
कार्यक्षेत्र: खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र (खेरवाड़ा, ऋषभदेव, और नयागांव उपखंड क्षेत्र, जिला उदयपुर, राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन सहित सभी क्षेत्रों की खबरें
अनुभव: 30 वर्ष से अधिक
परिचय
धरणेन्द्र जैन उदयपुर जिले के खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल दैनिक' में सीनियर रिपोर्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह मुख्य रूप से खेरवाड़ा, ऋषभदेव और नयागांव उपखंड क्षेत्र को कवर करते हैं। धरणेन्द्र जैन राजनीति, क्राइम, स्थानीय प्रशासन सहित क्षेत्र के सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
धरणेन्द्र जैन को पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन दशकों (30 वर्ष) से अधिक का व्यापक और लंबा अनुभव है:
- वह साल 1995 से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर कार्यरत हैं।
- उन्होंने वर्ष 1998 से 2018 तक लगातार 20 वर्षों तक 'दैनिक भास्कर' में खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए सीनियर रिपोर्टिंग की है।
- वर्ष 2018 से वह लगातार 'प्रातः काल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र की कमान संभाल रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
