उदयपुर जिले के भटेवर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान पर आयोजित सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी के रोमांचक फाइनल मुकाबलों ने दर्शकों का मन मोह लिया। वल्लभनगर मंडल कबड्डी में भटेवर की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि नवानिया की टीम उपविजेता रही।

भटेवर और नवानिया के बीच हुए मुकाबले में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। अभिषेक जणवा, अमन जणवा, योगेंद्र जणवा, ओमप्रकाश मेघवाल, पंकज जणवा, कृष जणवा, गोविंद जणवा, रविन्द्र मीणा, तुलसीराम अहीर, प्रिंस जणवा, विशाल जणवा और राहुल भील के शानदार खेल ने भटेवर को विजय दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

कबड्डी के अलावा प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों में भी उत्साह और रोमांच देखने को मिला। मेनार मंडल की टीम ने कबड्डी में विजेता का खिताब हासिल किया। वॉलीबॉल के फाइनल में तारावट और भटेवर की टीमें प्रतिस्पर्धा करती नजर आईं। क्रिकेट में मेनार मंडल से अडिन्दा और मजावड़ा की टीमें, वहीं वल्लभनगर मंडल से नवानिया की टीम फाइनल में पहुंची। रस्साकशी महिला वर्ग में मन्देसर की टीम विजयी रही, जबकि पुरुष फुटबॉल में मेनार मंडल की खरसान टीम ने बाज़ी मारी।

सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का विधिवत समापन रविवार को क्रिकेट के फाइनल मुकाबलों के बाद किया जाएगा। यह आयोजन न केवल युवाओं में खेलकूद के प्रति उत्साह बढ़ाने में सहायक रहा, बल्कि विभिन्न मंडलों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और खेल भावना को भी मजबूती दी।

Hemant Ameta, Udaipur

Hemant Ameta, Udaipur

हेमंत अमेटा उदयपुर से प्रात:काल के लिए समाचार कवर करने वाले अनुभवी रिपोर्टर हैं। वे स्थानीय, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की खबरों को सटीक और निष्पक्ष दृष्टिकोण से पाठकों तक पहुँचाने के लिए समर्पित हैं। हेमंत अपने तेज़ रिफ्लेक्स और खबरों की गहन जांच के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को हर अपडेट समय पर और भरोसेमंद जानकारी के साथ मिलती है।

Next Story