राज्य सरकार के निर्देशानुसार स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भटेवर के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रवेश उत्सव सघन अभियान के तृतीय चरण के अंतर्गत गांव में जागरूकता रैली निकाली गई। विद्यालय के शिक्षकों अक्षय मेहता, नरेंद्र चपलोत, कंचन दवे, विकास हीरावत, कंचन देवड़ा, भरत कुमार प्रजापत एवं गगन चौधरी के नेतृत्व में आयोजित इस रैली का मुख्य उद्देश्य शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।

ग्रामीणों को किया जागरूक और साझा की विभागीय योजनाएं

रैली के दौरान छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने गांव के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए ग्रामीणों को राज्य सरकार द्वारा संचालित लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी। शिक्षकों ने ग्रामवासियों से संपर्क कर आग्रह किया की ड्रॉपआउट और अनामांकित बच्चों का विद्यालय में प्रवेश सुनिश्चित कराएं। इस दौरान रैली के माध्यम से पूरे गांव में यह प्रभावी संदेश दिया गया की "कोई भी बालक-बालिका शिक्षा के अधिकार से वंचित न रहे।"

सरकारी योजनाओं से संवरेगा विद्यार्थियों का भविष्य

शिक्षकों ने जनसंपर्क के दौरान बताया कि सरकारी विद्यालयों में नि:शुल्क शिक्षा के साथ-साथ कई जनकल्याणकारी योजनाएं उपलब्ध हैं, जिनका लाभ उठाकर विद्यार्थी अपना भविष्य संवार सकते हैं। इस अवसर पर ग्रामीणों को राज्य सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी विस्तार से दी गई।

Hemant Ameta, Udaipur

Hemant Ameta, Udaipur

हेमंत अमेटा उदयपुर से प्रात:काल के लिए समाचार कवर करने वाले अनुभवी रिपोर्टर हैं। वे स्थानीय, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की खबरों को सटीक और निष्पक्ष दृष्टिकोण से पाठकों तक पहुँचाने के लिए समर्पित हैं। हेमंत अपने तेज़ रिफ्लेक्स और खबरों की गहन जांच के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को हर अपडेट समय पर और भरोसेमंद जानकारी के साथ मिलती है।

Next Story