भटेवर में 70 लाख की लागत से बनी सीसी सड़क, ग्रामीणों ने विधायक डांगी का किया स्वागत
वल्लभनगर क्षेत्र के भटेवर में हाईवे रोड से पुराने चौराहे तक बनी सीसी सड़क से आवागमन आसान हुआ, ग्रामीणों ने विधायक उदयलाल डांगी का आभार जताया।

उदयपुर। वल्लभनगर उपखंड क्षेत्र के भटेवर गांव में लंबे समय से खस्ताहाल सड़क से जूझ रहे ग्रामीणों को अब बड़ी राहत मिल गई है। हाइवे रोड से लेकर पुराने चौराहे तक करीब 70 लाख रुपये की लागत से बनी सीसी सड़क के पूर्ण होने के बाद आवागमन की समस्या समाप्त हो गई है। सड़क निर्माण पूरा होने पर ग्रामीणों ने रविवार को विधायक उदय लाल डांगी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके निवास पहुंचकर भव्य स्वागत किया।
ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं ने विधायक उदय लाल डांगी को पगड़ी, माला और उपहरना पहनाकर सम्मानित किया तथा सीसी सड़क निर्माण कार्य पूर्ण कराने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। गांव के मुकेश नागदा ने बताया कि लंबे समय से खराब मार्ग के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों की मांग पर विधायक उदय लाल डांगी ने करीब 70 लाख रुपये की लागत से हाइवे रोड से पुराने चौराहे तक सीसी सड़क का निर्माण कराया, जिससे अब ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है।
सड़क बनने के बाद क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है और ग्रामीणों ने इसे क्षेत्रीय विकास की महत्वपूर्ण पहल बताया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान चुन्नीलाल जणवा, मनोहर लाल आमेटा, परसराम पटेल, गोपाल जणवा, किशन लाल जणवा, मीठूलाल जणवा, कालूलाल जणवा, मुकेश नागदा, दुर्गेश नागदा, हीरालाल, दलीचंद, नरेश आमेटा, रामू खारोल, बंसी सेन, लोकेश लोहार, नोकलाल, बाबूलाल टांक, पूरण, राजेश आमेटा, संजय सेन, भगवती लाल, कानू सुथार, पप्पू लाल, शिवलाल, मुकेश जणवा, गणपत लोहार, राजेंद्र, विकास धाकड़, निर्मल प्रजापत, राधेश्याम जणवा और बाबूलाल गमेती सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने कहा कि विधायक उदय लाल डांगी क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयासरत हैं। सीसी सड़क निर्माण से आवागमन सुगम हुआ है और गांव के लोगों को लंबे समय से चली आ रही परेशानी से राहत मिली है। ग्रामीणों ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस कार्य से भटेवर गांव के विकास को नई दिशा मिली है।

Hemant Ameta, Udaipur
हेमंत अमेटा उदयपुर से प्रात:काल के लिए समाचार कवर करने वाले अनुभवी रिपोर्टर हैं। वे स्थानीय, राज्य और राष्ट्रीय स्तर की खबरों को सटीक और निष्पक्ष दृष्टिकोण से पाठकों तक पहुँचाने के लिए समर्पित हैं। हेमंत अपने तेज़ रिफ्लेक्स और खबरों की गहन जांच के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को हर अपडेट समय पर और भरोसेमंद जानकारी के साथ मिलती है।
