भटेवर में RSS शताब्दी वर्ष पर विराट हिंदू सम्मेलन और भव्य शोभायात्रा आयोजित
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में डॉ. केशव लाल के सान्निध्य में समाज जागरण और एकजुटता के लिए कार्यक्रम संपन्न हुआ।

उदयपुर के भटेवर में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन के दौरान निकाली गई भव्य शोभायात्रा में सम्मिलित ग्रामीण और झांकियां।
भटेवर। वल्लभनगगर खंड क्षेत्र के भटेवर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष के चलते हिंदू समाज को एकजुट करने के उद्देश्य से समाज जागरण को लेकर हिंदू सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है। भटेवर में भी विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य एवं गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ।
मुख्य वक्ता का मार्गदर्शन एवं संत सान्निध्य
- जानकारी के अनुसार इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के डॉ केशव लाल का प्रेरणादायी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
- "अपने बौद्धिक में डॉ केशव ने सभी को साथ चलने, समाज का विकास करने एवं हिंदुओं को संगठित करने का उद्बोधन दिया।"
- साथ ही संत सान्निध्य में महंत अनुज महाराज रामकाज गौशाला घणोली का पावन आशीर्वाद भी सभी को प्राप्त हुआ।
भव्य शोभायात्रा और मातृशक्ति की सहभागिता
इस अवसर पर गांव के विभिन्न मार्गो से गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। जिसमे हजारों की संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और शोभायात्रा में झांकिया आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम में मातृशक्ति की गरिमामय उपस्थिति रही, जो समाज की सशक्त सहभागिता को दर्शाती है। यह क्षण सभी के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण रहा।
जादूगर शो और सम्मिलित क्षेत्र
धर्मसभा से पूर्व ग्रामीणों के लिए मैजिक शो का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न प्रकार के करतब देखकर लोगो ने तालियों से उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर निम्नलिखित गाँवों के लोग मौजूद रहे:
- खालातोड़, खोखरवास और जोरजी का खेड़ा
- रणछोडपुरा, विजना और सरजणा
- मर्डिगपुरा एवं काई

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
