भारती फूलमाली के लुक्स पर सोशल मीडिया पर उठे सवाल, इमान खलीफ विवाद से हुई तुलना
महिला टी20 विश्व कप 2026 से ठीक पहले भारतीय बल्लेबाज भारती फूलमाली की लैंगिक पहचान और शारीरिक बनावट को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बहस छिड़ गई है।

स्थानीय राजकीय महाविद्यालय, मावली में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बी.ए. एवं बी.एससी. प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी है। प्रवेश के लिए चयनित विद्यार्थियों के दस्तावेजों के सत्यापन का कार्य महाविद्यालय परिसर में लगातार किया जा रहा है। महाविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दस्तावेज सत्यापन और शुल्क जमा कराने की प्रक्रिया के लिए अब सीमित समय शेष है।
प्रवेश नोडल अधिकारी नीलम चौधरी ने बताया कि आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा से प्राप्त निर्देशों के अनुसार विद्यार्थियों को 13 जून तक अपने दस्तावेजों का सत्यापन करवाकर निर्धारित शुल्क जमा कराना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि निर्धारित तिथि के बाद किसी भी विद्यार्थी को अतिरिक्त अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा। मुख्य वरीयता सूची तथा आरक्षित सूची (वेटिंग लिस्ट) में शामिल सभी अभ्यर्थियों के लिए मूल दस्तावेजों का सत्यापन आवश्यक है।
महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार विद्यार्थी 13 जून तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से महाविद्यालय में उपस्थित होकर अपने दस्तावेजों का सत्यापन करवा सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया के तहत चयनित विद्यार्थियों की प्रथम सूची का प्रकाशन 15 जून को किया जाएगा।
दस्तावेज सत्यापन के लिए विद्यार्थियों को बधाई पत्र, प्रवेश आवेदन पत्र, कक्षा 10वीं एवं 12वीं की अंकतालिकाओं की दो-दो प्रतियां, मूल स्थानांतरण प्रमाण-पत्र (टी.सी.), मूल माइग्रेशन प्रमाण-पत्र एवं उनकी दो-दो प्रतिलिपियां, जन-आधार की छायाप्रति, जाति प्रमाण-पत्र, आय प्रमाण-पत्र, बोनस अंक से संबंधित प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो), स्वयं के बैंक खाते की पासबुक की छायाप्रति तथा ईडब्ल्यूएस प्रमाण-पत्र सहित आवश्यक दस्तावेज साथ लाने होंगे।
महाविद्यालय प्रशासन ने पात्र विद्यार्थियों से निर्धारित तिथि के भीतर सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने की अपील की है, ताकि प्रवेश प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके और प्रथम चयन सूची में उनका नाम शामिल किया जा सके।

Vikas Chawada (Udaipur)
नाम: विकास चावड़ा
वर्तमान पद: संवाददाता (दैनिक प्रातःकाल, फतहनगर क्षेत्र)
कार्यक्षेत्र: फतहनगर, तहसील: मावली, जिला: उदयपुर (राजस्थान)
अनुभव: साल 2020 से लगातार सक्रिय
बीट और मुख्य विषय
- स्थानीय समाचार: तहसील मावली के विभिन्न गांवों सहित फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र के स्थानीय समाचारों की नियमित कवरेज।
- राजनैतिक एवं क्राइम: क्षेत्र की राजनीतिक हलचल, कानून-व्यवस्था और अपराध से जुड़ी घटनाओं की रिपोर्टिंग।
- जन समस्याएं व समसामयिक विषय: स्थानीय नागरिकों की समस्याएं, बुनियादी सुविधाएं और समसामयिक मुद्दों पर नियमित लेखन व रिपोर्टिंग।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
हायर सेकेंडरी
