झाड़ोल में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का दौरा आज निर्धारित है। मुख्यमंत्री शाम को हेलीकॉप्टर से बीड़ा हेलीपैड पहुंचेंगे और इसके बाद बीड़ा में आयोजित ग्राम विकास चौपाल में शामिल होंगे। दौरे को लेकर कार्यक्रम स्थल पर प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बीड़ा में रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद अगले दिन सुबह गांव का भ्रमण करेंगे और करीब 9 बजे हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर बीड़ा स्थित कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, साफ-सफाई, यातायात प्रबंधन सहित अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारी तैयारियों की लगातार निगरानी कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी, भाजपा देहात जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली, पूर्व देहात जिलाध्यक्ष भंवर सिंह पंवार सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी बीड़ा में मौजूद रहे। वहीं प्रशासनिक स्तर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर दीपेंद्र सिंह, उपखंड अधिकारी कपिल कोठारी, तहसीलदार सीताराम बोलीवाल, विकास अधिकारी जितेंद्र सिंह राजावत, झाड़ोल थाना अधिकारी करनाराम, ओगणा थाना अधिकारी रामरूप सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं।

अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने वाले लोगों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर झाड़ोल क्षेत्र में प्रशासनिक और राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। स्थानीय स्तर पर भी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारियां जारी हैं। बीड़ा में होने वाली ग्राम विकास चौपाल और मुख्यमंत्री के प्रवास को लेकर प्रशासन पूरी व्यवस्था को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है।

Vishnu Lohar, Jhadol

Vishnu Lohar, Jhadol

नाम: विष्णु लोहार

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातःकाल, झाड़ोल)

कार्यक्षेत्र: झाड़ोल, उदयपुर (राजस्थान) - मुख्य रूप से झाड़ोल और गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र एवं आसपास का ग्रामीण अंचल

अनुभव: करीब 10 वर्ष

बीट और विशेषज्ञता 

  • स्थानीय एवं ग्रामीण समाचार: झाड़ोल व गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र, ग्रामीण पंचायतों, सामाजिक गतिविधियों तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की नियमित कवरेज।
  • राजनीति: स्थानीय निकाय, पंचायत, विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियां, जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम एवं राजनीतिक घटनाक्रम।
  • क्राइम: पुलिस कार्रवाई, अपराध संबंधी घटनाएं, कानून-व्यवस्था एवं न्यायिक मामलों की रिपोर्टिंग।
  • प्रशासन: सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली, जनसुनवाई, विकास कार्य, शिविरों एवं प्रशासनिक निर्णयों की कवरेज।
  • शिक्षा: विद्यालयों, महाविद्यालयों, शिक्षा योजनाओं, विद्यार्थियों की उपलब्धियों एवं शिक्षा संबंधी समस्याओं पर रिपोर्टिंग।
  • स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सेवाएं, चिकित्सा शिविर, सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं, जनस्वास्थ्य एवं जागरूकता विषयक समाचार।
  • बिज़नेस एवं व्यापार: स्थानीय व्यापार, बाजार गतिविधियां, छोटे व्यवसाय, उद्यमिता एवं आर्थिक गतिविधियों से जुड़े विषय।
  • सामाजिक एवं जनहित मुद्दे: ग्रामीण समस्याएं, नागरिक सुविधाएं, सामाजिक सरोकार, सरकारी योजनाएं, ग्रामीण विकास तथा जनकल्याण से जुड़े विषयों की विशेष कवरेज।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • वाणिज्य स्नातक (B.Com)
  • वाणिज्य स्नातकोत्तर (M.Com)
  • B.Ed (बैचलर ऑफ एजुकेशन)
  • BSTC (बेसिक स्कूल टीचिंग सर्टिफिकेट)

Next Story