उदयपुर। भगवती एंड भगवती चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक स्व भगवती लाल चौधरी और स्व भगवती देवी चौधरी की जन्म जयंती पर ट्रस्ट ने अनेक सेवा कार्य संपन्न किए। मीडिया प्रभारी नरेश पूर्बिया के अनुसार, ट्रस्ट ने तारा संस्थान के सेक्टर 6 स्थित आनंद वृद्धाश्रम में स्मृति शेष संस्थापकगण की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। ट्रस्ट सचिव भूपेंद्र शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ दीप यज्ञ कर उनके सेवाभावी जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प दिलाया और वृद्धाश्रम के सभी वृद्धजनों को भोजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

शिव शंकर गौशाला, पाराखेत कलडवास, उदयपुर में 2100 रुपए मूल्य का गौ ग्रास उपलब्ध कराया गया। इसके अतिरिक्त तीतरड़ी स्थित महिला आश्रम में 15 चद्दर और तकियों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में ट्रस्ट अध्यक्ष गायत्री चौधरी, उपाध्यक्ष योगेश चौधरी, कोषाध्यक्ष उपेन्द्र चौधरी, चंद्र कला चौधरी, रेनू चौधरी, कैलाश चौधरी सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय रूप से सेवा कार्य में भाग लिया।

इस अवसर पर ट्रस्ट द्वारा किए गए सेवा कार्यों ने न केवल वृद्धजनों और महिलाओं को सशक्त किया, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना को भी उजागर किया। जन्म जयंती पर किए गए ये समर्पित प्रयास संस्थापकगण की याद में उनके आदर्शों को जीवित रखते हैं और समाज के हर वर्ग के लिए प्रेरणा स्रोत बने।

Ruturaj Ravan

Ruturaj Ravan

यह प्रातःकाल मल्टीमीडिया में वेबसाइट मैनेजर और सोशल मीडिया एक्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत हैं, और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता व डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इससे पूर्व उन्होंने दैनिक प्रहार में वेबसाइट प्रबंधन और सोशल मीडिया के लिए रचनात्मक कंटेंट निर्माण और रणनीतियों में अनुभव अर्जित किया। इन्होंने कोल्हापुर के छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय से स्नातक और हैदराबाद के सत्या इंस्टीट्यूट से उच्च शिक्षा पूरी की। इन्हें SEO मैनेजमेंट, सोशल मीडिया और उससे संबंधित रणनीतियाँ तैयार करने में व्यापक अनुभव है।

Next Story