खेरवाड़ा के ऋषभदेव कांच के मंदिर में चातुर्मास के लिए विराजित उपाध्याय शुभम सागर जी महाराज एवं कवि मुनि सक्षम सागर जी महाराज के सानिध्य में भगवान पारसनाथ का मोक्ष कल्याणक महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भगवान पारसनाथ को निर्वाण लड्डू चढ़ाकर अर्घ्य समर्पित किया गया।

उपाध्याय शुभम सागर महाराज ने धर्मसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पारसनाथ भगवान ने तप, त्याग और संयम की साधना कर आत्मकल्याण करते हुए मोक्ष प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि आज उनके आदर्शों एवं सिद्धांतों पर चलने की आवश्यकता है।

समाज के अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि आज ही के दिन झारखंड राज्य के सम्मेद शिखर पर्वत के स्वर्ण भद्र कूट पर भगवान पारसनाथ को मोक्ष प्राप्त हुआ था।

प्रतिष्ठाचार्य सुधीर मार्तंड के मंत्रोच्चारण के साथ सौधर्म इंद्र सेठ राजमल कोठारी परिवार ने भगवान पारसनाथ की प्रतिमा पर जलाभिषेक एवं शांतिधारा की। इसके बाद उन्होंने पारसनाथ भगवान की पूजा-अर्चना कर समस्त समाजजनों के लिए मंगलकामनाएं की।

मुख्य पुण्यार्जक धरणेंद्र दोवडिया ने सम्मेद शिखर की रचना के स्वर्ण भद्र कूट पर अग्नि प्रवाहित कर निर्वाण लड्डू समर्पित किया और अर्घ्य चढ़ाया। अन्य पुण्यार्जकों ने भी सभी टोंकों पर अर्घ्य चढ़ाकर लड्डू समर्पित किए।

इस अवसर पर समाज के सेठ राजमल कोठारी, अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार जैन, महामंत्री प्रदीप कुमार जैन, वित्तमंत्री बसंती लाल भंवरा, निर्माण मंत्री नरेंद्र कुमार जैन, संपदा मंत्री राज कुमार गांधी, महावीर प्रसाद गंगावत, जयप्रकाश वाणावत, तीर्थ रक्षा कमेटी के अध्यक्ष रमेश चंद्र मेहता तथा महिला मंडल की महामंत्री मंजू भंवरा सहित कई समाजजन उपस्थित थे।

भगवान पारसनाथ के मोक्ष कल्याणक महोत्सव में धार्मिक अनुष्ठानों, पूजा-अर्चना, जलाभिषेक, शांतिधारा और निर्वाण लड्डू समर्पण के साथ समाजजनों ने श्रद्धा-भक्ति से आयोजन में सहभागिता की।a

Dharnendra Jain( Kherwara)

Dharnendra Jain( Kherwara)

नाम: धरणेन्द्र जैन

वर्तमान पद: सीनियर रिपोर्टर (प्रातः काल दैनिक, खेरवाड़ा विधानसभा)

कार्यक्षेत्र: खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र (खेरवाड़ा, ऋषभदेव, और नयागांव उपखंड क्षेत्र, जिला उदयपुर, राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन सहित सभी क्षेत्रों की खबरें

अनुभव: 30 वर्ष से अधिक

परिचय 

धरणेन्द्र जैन उदयपुर जिले के खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के एक अत्यंत अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातः काल दैनिक' में सीनियर रिपोर्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वह मुख्य रूप से खेरवाड़ा, ऋषभदेव और नयागांव उपखंड क्षेत्र को कवर करते हैं। धरणेन्द्र जैन राजनीति, क्राइम, स्थानीय प्रशासन सहित क्षेत्र के सभी प्रमुख विषयों पर नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

धरणेन्द्र जैन को पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन दशकों (30 वर्ष) से अधिक का व्यापक और लंबा अनुभव है:

  • वह साल 1995 से पत्रकारिता क्षेत्र में निरंतर कार्यरत हैं।
  • उन्होंने वर्ष 1998 से 2018 तक लगातार 20 वर्षों तक 'दैनिक भास्कर' में खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए सीनियर रिपोर्टिंग की है।
  • वर्ष 2018 से वह लगातार 'प्रातः काल' समाचार पत्र से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र की कमान संभाल रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story